Rajasthan Politics News: कर्नाटक चुनाव में सीएम गहलोत ने लगाई ताकत, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में मची हलचल
जयपुर न्यूज डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीएम गहलोत ने पूरी ताकत लगा रखी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज भी वहां प्रचार करने गए है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ सीएम गहलोत 2 दिन तक वहां चुनाव प्रचार करेंगे। लेकिन कर्नाटक चुनाव परिणाम का जितना इंतजार कांग्रेस और बीजेपी के देशभर के नेताओं को है। उससे ज्यादा इन परिणामों पर राजस्थान कांग्रेस की नजर है। सबसे ज्यादा सचिन पायलट समर्थक टकटकी लगाए देख रहे है।
ಬಸವನಗುಡಿ ವಿಧಾನಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದಲ್ಲಿ ಇಂದು ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಯಾದ ಶ್ರೀ ಯು.ಬಿ. ವೆಂಕಟೇಶ್ ಅವರ ಪರ ಪ್ರಚಾರ ನಡೆಸಿದೆ. ಈ ವೇಳೆ ರಾಜಸ್ಥಾನದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಸರ್ಕಾರವು ಹೇಗೆ ಜನಪರ ಆಡಳಿತ ನೀಡುತ್ತಿದೆ. ಬೆಲೆಯೇರಿಕೆ ಪರಿಹಾರ ಕ್ಯಾಂಪ್ಗಳ ಮೂಲಕ ಶ್ರೀಸಾಮಾನ್ಯರ ಮೇಲೆ ಹೇಗೆ ಹೊರೆ ಇಳಿಸುತ್ತಿದೆ ಎಂದು ವಿವರಿಸಿ. ಬೆಲೆಯೇರಿಕೆಗೆ ಮುಕ್ತಿ… pic.twitter.com/Z6RL5W2fOI
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 1, 2023
बता दे कि राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच की खींचतान सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। हाल ही में 11 अप्रैल को सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे सरकार में घोटालों का आरोप लगाते हुए एक दिन का अनशन किया था। उस समय प्रभारी रंधावा ने सख्त संदेश भी दिया था। लेकिन अभी तक इस मामले में न तो पायलट की बातों की सुनवाई हुई है और न ही पायलट पर कोई कार्रवाई हुई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक चुनाव परिणाम आने तक मामला होल्ड कर दिया है।
कर्नाटक चुनाव परिणामों का असर राजस्थान की राजनीति पर भी होगा। यहां कांग्रेस की जीत हार ही सूबे में पार्टी की सियासत तय करेगी। वैसे अब ये पूरी तरह से तय है कि चुनावों तक अशोक गहलोत की मुख्यमंत्री रहेंगे। लेकिन अगर कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिलती है तो आलाकमान मजबूत होगा। वैसे हालातों में विधानसभा चुनावों में पार्टी के फैसलों में आलाकमान मूड प्रभावी रहेगा। आलाकमान आने वाले दिनों में सचिन पायलट की भूमिका को लेकर भी फैसला ले सकता है और पिछले ढ़ाई सालों से इंतजार कर रहे जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी हो सकती है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस हार गई तो आलाकमान कमजोर होगा। वैसी स्थितियों में अशोक गहलोत राजस्थान में और ताकतवर होंगे। राजस्थान चुनाव में भी अशोक गहलोत के हिसाब से कांग्रेस के फैसले होगें। अगर इस तरह की स्थितियां बनी तो सचिन पायलट और उनके समर्थकों के लिए और निराशा हाथ लगेगी।
गारंटी से बदला राजस्थान
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 1, 2023
कर्नाटक करेगा हाथ को मतदान
राजस्थान ने गारंटी के साथ देश में सबसे सस्ता ₹500 का सिलेंडर और सबसे ज्यादा राशि ₹25 लाख का चिरंजीवी बीमा दिया।
बचत, राहत, बढ़त
अब चुनेगा कर्नाटक
कांग्रेस कर्नाटक को गारंटी देती है कि
🚺 महंगाई से राहत हेतु महिलाओं को गृह… pic.twitter.com/3PxXumv6nD
राजस्थान से सिर्फ अशोक गहलोत को ही कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। सचिन पायलट को स्टार कैंपेनर की सूची में जगह नहीं दी है। सोमवार और मंगलवार दो दिन के लिए गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मुख्यमंत्री गहलोत भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सोमवार को कर्नाटक के बसवांगुडी और गांधीनगर में प्रचार कर रहे है। रात बैंगलुरू में रुकेंगे। मंगलवार को मंगलोर जिले में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद 4 बजे कांप विधानसभा में प्रचार करेंगे। शाम पौने 6 बजे मैंगलुरू नॉर्थ विधानसभा में सभा करेंगे और उसके बाद रात 10 बजे जयपुर पहुंचेंगे।