Aapka Rajasthan

Rajasthan Big News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ट्वीट पर विवाद, शासन सचिवालय के कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 
Rajasthan Big News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ट्वीट पर विवाद, शासन सचिवालय के कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि अमूमन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर रहने वाले केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अब कर्मचारियों के निशाने पर आ गए हैं। केन्द्रीय मंत्री की ओर से बुधवार शाम को किए गए ट्वीट पर विवाद हो गया है। ट्वीट की गई पोस्ट के विरोध में जयपुर के शासन सचिवालय के कर्मचारियों ने भारी विरोध किया है और आंदोलन की चेतावनी दे दी है। कर्मचारियों का कहना है कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की ओर से शासन सचिवालय के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। बिना तथ्यों के शासन सचिवालय की गरिमा को ठेस पहुंचाना निंदनीय कृत्य है।

बीजेपी से निष्कासित धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह सीआईडी-सीबी से मिली राहत,सेशन कोर्ट ने केस चलाने के आदेश रखा बरकरार

01

बता दे कि बुधवार 24 मई की शाम को 5 बजकर 29 मिनट पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट के साथ एक मीम सलंग्न किया गया है जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगी है और ऊपर लिखा है कि 'भ्रष्ट शासन सचिवालय, गहलोत सरकार'। आगे लिखा है 'गहलोत पे करें और काम करवाएं।' इस ट्वीट के साथ यह भी लिखा है कि ना कैश पे, ना चेकक पे, सिर्फ गहलोत पे ! सचिवालय सेवा के कर्मचारियों ने पोस्ट का विरोध किया है और इसे डिलीट करने की मांग की है।

जैसलमेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, एक हजार 893 लीटर घी किया जब्त

01


राजस्थान सचिवालय फोरम के अध्यक्ष डॉ. केके स्वामी का कहना है कि केन्द्रीय मंत्री के इस ट्वीट से शासन सचिवालय की गरिमा को ठेस पहुंची है और छवि धुमिल हुई है। आजादी के बाद से लेकर अब तक सचिवालय निर्विवाद रहकर जनहित में राज्य की रीति नीति का निर्माण करता रहा है। सचिवालय के कर्मचारी बिना किसी राजनीतिक द्वैषता के कार्य करते हैं। स्वामी ने कहा कि हाल ही में जो योजना भवन में संचालित डीओआईटी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। उस मामले को सचिवालय से जोड़ना कतई सही नहीं है। सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।