Rajasthan Big News: सीएम गहलोत ने दी बड़ी सौगात, गृह रक्षा निदेशालय के नए भवन का किया उद्घाटन
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि प्रदेश को सीएम गहलोत ने बड़ी सौगात है। सीएम गहलोत ने आज राजधानी जयपुर में होमगार्ड भवन का उद्घाटन किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने बड़ी घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज गृह रक्षा निदेशालय के नए भवन का उद्घाटन के मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि होमगार्ड्स बेहतर कार्य करते हैं। कमेटी पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में होमगार्ड डिपार्टमेंट का अध्ययन करेगी। जिस राज्य में सबसे अच्छी व्यवस्था होगी। उसी रूप में यहां भी व्यवस्था की जाएगी।
जयपुर में किडनैप किए युवक को दी खौफनाक मौत, 1 करोड़ की फिरौती ना देने पर उतारा मौत के घाट
नव निर्माण से नव आयाम!
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 25, 2023
आज जयपुर स्थित गृह रक्षा निदेशालय के नवीन भवन उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान होमगार्ड्स की लंबे समय से लंबित अनुबंध नवीनीकरण अवधि विस्तार की मांग को पूर्ण करते हुए इसे 5 से बढ़ाकर 15 वर्ष कर उनकी सेवा व निष्ठा का सम्मान सुनिश्चित किया। pic.twitter.com/rg7dxcHj9i
इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि होमगार्ड की सर्विस अवधि अब 15 साल की होगी। अब 5 साल नहीं बल्कि 15 साल में होमगार्ड का नवीनीकरण होगा। बहुचर्चित रकबर मॉब लिंचिंग मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सभी 4 दोषियों को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया है।
जन सुरक्षा में संलग्न होमगार्ड्स की सेवा, निष्ठा व परिश्रम का सम्मान करते हुए बहुप्रतीक्षित अनुबंध नवीनीकरण की अवधि विस्तार का निर्णय लिया है। अब यह अवधि 5 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दी गई है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 25, 2023
सालों से लंबित इस महत्वपूर्ण मांग के पूर्ण होने से होमगार्ड्स के जीवन में सम्मान व… pic.twitter.com/otXuklAzjW
इससे पहले गृह रक्षा निदेशालय के नए भवन का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 2030 में पूरे देश में राजस्थान नंबर वन पर होगा। महंगाई राहत शिविर कामयाब हो रहे। 5 करोड़ कार्ड बन चुके है। पहले कर्जा लेकर इलाज कराना पड़ता था, लेकिन अब पूरा इलाज सरकार करवा रही है। एक करोड़ लोगों को सरकार दे पेंशन रही है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना के समय मैंने घोषणा की थी। सेवा करते समय किसी कर्मचारी की मौत होती है, तो उनके परिवार को 50 लाख रुपए की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि होमगार्ड का भवन शानदार बना है।