Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों की बढ़ने लगी सरगर्मिया, सीएम गहलोत ने इस विधानसभा सीट से की लगात्तार जीत दर्ज

 
Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों की बढ़ने लगी सरगर्मिया, सीएम गहलोत ने इस विधानसभा सीट से की लगात्तार जीत दर्ज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस सानल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और अब विधानसभा चुनावों की सरगर्मिया बढ़ने लगी है। सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनावों में जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहें है। आज इस लेख में हम आपको सीएम गहलोत के लिए लकी माने जाने वाली विधानसभा सीट के बारे में बता रहें है, जहां वे लगात्तार जीत दर्ज करते आ रहे है। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट को वीवीआईपी सीट माना जाता है। यहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कई चुनाव जीत चुके हैं। राजस्थान में 1998 में विधानसभा चुनाव हुए थे और गहलोत ने वह चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन सर्व सहमति से अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके बाद सरदारपुरा सीट के विधायक मानसिंह देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। फिर उस सीट पर उपचुनाव कराया गया। गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए सरदारपुरा विधानसभा सीट 1999 में चुनाव लड़ा और 49 हजार वोटों से जीते थे।

झालावाड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो सगे भाईयों सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत

01

साल 1999 में हुए उपचुनाव के बाद सरदारपुरा विधानसभा सीट वीवीआईपी सीट में बदल गई। उसके बाद से गहलोत इस सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 1977 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहला विधानसभा चुनाव बलवीर सिंह कछवाहा के सामने लड़ा था। उस दौरान गहलोत को हार का सामना करना पड़ा था। परिसीमन के दौरान सरदारपुरा सीट का एक हिस्सा जिसे मोहल्ला कहते हैं, जहां ब्राह्मण और बनियों का वर्चस्व है, उस हिस्से को सरदारपुरा सीट से हटा दिया गया था। उसके बाद से जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट मुस्लिम-माली समाज बहुल सीट हो गई। हालांकि यहां राजपूत और अन्य जातियों का भी वर्चस्व है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माली समाज से हैं। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों से अच्छी जीत हासिल करते हैं। लेकिन अपने खुद के वार्ड में उनको संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

कैला देवी का लक्खी मेला 19 मार्च से होगा शुरू, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

01

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजनैतिक कार्यकाल—

2003 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के महेंद्र झाबक को 24 हजार वोटों से हराया और इस चुनाव के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी
2008 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के राजेंद्र गहलोत को 16 हजार वोट से हराया और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने
2013 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 18 हजार वोटों से हराया और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी
2018 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 48 हजार वोटों से हराया.और तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने

01

अशोक गहलोत का लोकसभा चुनाव-

अशोक गहलोत ने जोधपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा का चुनाव जीता-

01. 1980 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते
02. 1985 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते
03. 1990 में जसवंत सिंह बिश्नोई से अशोक गहलोत हारे
04. 1991 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते
05. 1996 में 50 हजार वोटों से अशोक गहलोत ने जसवंत सिंह को हराया
06. 1998 में मध्यवर्ती चुनाव में अशोक गहलोत ने बड़ी जीत हासिल की

01

अशोक गहलोत का लोकसभा चुनाव—

अशोक गहलोत ने जोधपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा का चुनाव जीता है।— 

01. 1980 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते
02. 1985 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते
03. 1990 में जसवंत सिंह बिश्नोई से अशोक गहलोत हारे
04. 1991 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते
05. 1996 में 50 हजार वोटों से अशोक गहलोत ने जसवंत सिंह को हराया
06. 1998 में मध्यवर्ती चुनाव में अशोक गहलोत ने बड़ी जीत हासिल की