Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी को लगा झटका, बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भावना ने कांग्रेस का थामा हाथ

 
Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी को लगा झटका, बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भावना ने कांग्रेस का थामा हाथ

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और अब चुनाव नजदीक आते ही राजनीति पार्टियों के नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिल शुरू हो गया है। राजसमंद भाजपा के घर में राजसमंद कांग्रेस ने सेंध लगाते हुए राजसमंद भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भावना पालीवाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। भावना पालीवाल काफी समय से भाजपा के साथ थीं और उन्हें महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष का बड़ा पद भी दिया हुआ था। उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामते ही भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। भावना पालीवाल ने कहा कि राजसमंद में भाजपा ने हमेशा बाहरी लोगों को ही समर्थन दिया है जबकि राजसमंद कांग्रेस में हमेशा लोकल को ही प्राथमिकता दी गई है। और इसी वजह से मैंने कांग्रेस का दामन थामा है।

मौसम विभाग ने जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

01

आपको बता दें कि राजसमंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भावना पालीवाल को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल हो गई है। इस दौरान राजसमंद नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, पीसीसी सदस्य आशा पालीवाल, शांतिलाल कोठारी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सनाढ्य सहित कई कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में भावना पालीवाल ने कांग्रेस के हाथ को पकड़ा है तो वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आमजन के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है और कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं को तब्बजों मिलती है।

सीएम गहलोत को काले झंड़े दिखाने वाले एबीवीपी के 6 लोगों की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

01

इस दौरान भावना पालीवाल ने अपनी भावना व्यक्त की और उन्होंने बिना शर्त व बिना पद की भावना लिए कांग्रेस में करने की इच्छा जताई है। इस दौरान राजसमंद नगर परिषद सभापति अशोक टांक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी को तब्बजों दी जाती है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। किसी में भी कोई भेदभाव नहीं रखते हैं और आज इसी के चलते व गहलोत सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भावना पालीवाल ने कांग्रेस का दामन थामा है। इनका कहना है कि कांग्रेस में सभी को मान सम्मान मिलता है और कांग्रेस द्वारा लगातार लोगों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर तबके का ध्यान रखा है और आज यही वजह है कि गहलोत सरकार की प्रशंसा की जा रही है।