Aapka Rajasthan

ABVP Protest: सीएम गहलोत को काले झंड़े दिखाने वाले एबीवीपी के 6 लोगों की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

 
ABVP Protest: सीएम गहलोत को काले झंड़े दिखाने वाले एबीवीपी के 6 लोगों की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

जयपुर न्यूज डेस्क। सीएम अशोक गहलोत सोमवार को जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस लौट रहे थे, इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और उन्हें काले झंडे दिखाए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण करीब एक मिनट तक गहलोत का काफिला रुका रहा। कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस और सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत सक्रिय हुए और प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। जिसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब उन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर एबीवीपी की ओर से विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

राजस्थान में आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 19 मार्च तक जताई बदलाव की संभावना

01

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज अपने साथियों को छुड़ाने के लिए गांधीनगर पुलिस थाने का घेराव किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने एबीवीपी के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में ही एबीवीपी ने यह घेराव किया है। यह जानकारी मिलते ही परिषद के कई कार्यकर्ता थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए उन्होंने घेराव किया। उन्होंने रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए पुलिस को सद्बुद्धि मिलने की कामना की है। इस दौरान थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। बेरिकेटिंग की गई और पुलिस बल तैनात किया गया है।

राजधानी जयपुर में पहाड़ी पर मिली महिला की लाश, पहचान ना हो इसलिए केमिकल से झुलसाया चेहरा

01

बता दें कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीएम अशोक गहलोत को बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने और वीरांगनाओं को न्याय देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर काले झंडे दिखाए हैं। हिरासत में लिए गए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, भर्ती पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार ने मांगों को प्रदर्शन कर रहीं वीरांगनाओं का धरना जबरन खत्म करा दिया। इसी के विरोध में हमने सीएम गहलोत को काले झंडे दिखाए हैं।