Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने किया भगवान का ध्यान, सीएम गहलोत सहित इन मंत्रियों की बढ़ी आस्था
जयपुर न्यूज डेस्क। इस साल राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने वाले और अब चुनाव में कुछ माह का समय ही शेष बचा है। ऐसे में अब गहलोत सरकार की मंत्रियों की भगवान आस्था बढ़ती नजर आई है। विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री-विधायकों का भगवान पर भरोसा बढ़ गया है। यही वजह है कि खुद सीएम अशोक गहलोत समेत 19 मंत्री यानी आधी सरकार कथा, भोलेनाथ और भगवती पूजन में लीन है। सीएम 6 माह में दो अनुष्ठान करवा चुके हैं। वहीं, इसी अवधि में सरकार के 19 मंत्रियों ने करीब 98 धार्मिक कार्यक्रम करवाए या उनमें भाग लिया। सात मंत्री और नेता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने निवास या निकट के मंदिर आदि जगह भागवत कथा करवाई। भोलेनाथ और भगवती के दर पर हर दूसरा मंत्री फेरी देता दिखा। आंदोलनों से पहले मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं।
राजस्थान में एनआईए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ठिकानों पर मारा छापा

प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने 14 फरवरी को बारां के बड़ा का बालाजी में भागवत कथा में बैठे है। इसके अलावा 18 फरवरी को सपत्नी सीएम आवास पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की है। वही पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी 15 मई को जन संघर्ष यात्रा समाप्त कर झारखंड महादेव में पूजा की है। वे पिछले आंदोलन पर भी महादेव के दर पहुंचे है। जलदाय मंत्री महेश जोशी 8 मई को अचलेश्वर महादेव मंदिर धौलपुर में पूजा-अर्चना की है। इसी दिन सपरिवार धार्मिक यात्रा पर निकले। बोले- मैं 2 भागवत कथा करवा चुका हूं। रोज गोविंददेवजी, ताड़केश्वर महादेव समेत 5 देवालय जाता हूं। साल में एक बार परिवार सहित गोवर्धन परिक्रमा करता हूं।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल 7 व 8 मार्च को लगातार दो दिन झालावाड़ के उन्हेल जैन तीर्थ पार्श्वनाथ मंदिर में रहकर दर्शन किए।शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी 1 मार्च- लगातार सावन व्रत करते हैं। रंगोलाई महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। 18 फरवरी को आत्मेश्वर महादेव मंदिर बीकानेर में रुद्राभिषेक किया है। कांग्रेस विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी 7 अप्रैल को त्रिपुरा सुंदरी में वैभव गहलोत, मंत्री लालचंद कटारिया आदि के साथ पूजा-अर्चना की है। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया ने 25 मार्च- को नैनीताल के बाबा हेड़ा खान दरबार में मंत्री राजेंद्र यादव के साथ विशेष पूजा और हवन करवाया है। विश्वेंद्र और सुभाष गर्ग: ने 28 अक्टूबर 22, को ब्रिज के गिरिराज महाराज, गोवर्धन महाराज के 108 फीट के विग्रह की पूजा-अर्चना करवाई है । मंत्री उदयलाल आंजना 2 जनवरी को निंबाहेड़ा में भगवत कथा आयोजन में शामिल रहे। 13 अप्रैल- छोटी सादड़ी में भागवत कथा में शामिल हुए। गोसेवा का संकल्प करवाया।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश 22 जनवरी- मेहंदीपुर बालाजी में आचार्य मृदुलकृष्ण शास्त्री की भागवत कथा में उद्घाटन से निरंतर शामिल रही। राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बैठीं है। गहलोत सरकार में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया 8 जनवरी- कोटा में भागवत कथा यज्ञ में सपरिवार शामिल हुए। 16 फरवरी- श्री बड़ा के बालाजी धाम पर भागवत कथा और महाआरती की, जिसमें सपरिवार शामिल हुए। 19 अप्रैल को गोविंद देव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की है। मंत्री टीकाराम जूली, भंवर जितेंद्रसिंह ने 13 जनवरी- राजा भर्तृहरि धाम पर पूजा अर्चना की, सरकार की तरफ से शांति यज्ञ में बैठे। मंत्री रामलाल जाट ने भी 26 मार्च को शिव भक्त सवाई भोज मंदिर में पूजा अर्चना की। 22 अप्रैल को कल्याण धणी की विशेष पूजा अर्चना की है।

सीएम अशोक गहलोत ने राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में बढ़ाेतरी की है। अब इन्हें 3 हजार रुपए की जगह 5 हजार रु./माह दिए जाएंगे। इसके अलावा देवस्थान विभाग के अधीन 593 मंदिरों में पोशाक, रंग-रोगन, मरम्मत तथा उन्नयन संबंधी कार्यों के लिए 5.93 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। इसके अनुसार, 390 राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर और 203 राजकीय आत्मनिर्भर मंदिरों के लिए प्रति मंदिर 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
