Aapka Rajasthan

Prakash Singh Badal Rip : आज पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का किया जायेंगा अंतिम संस्कार, सीएम गहलोत अंतिम यात्रा में हुए शामिल

 
Prakash Singh Badal Rip : आज पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का किया जायेंगा अंतिम संस्कार, सीएम गहलोत अंतिम यात्रा में हुए शामिल

जयपुर न्यूज डेस्क। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कुछ ही देर में पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा में शामिल होने राजस्थान के सीएम गहलोत भी पंजाब पहुंचे है। प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके निवास से शुरू हो गई है। सीएम गहलोत सुबह 11:15 बजे बीकानेर से पंजाब के लंबी बठिंडा रवाना हुए। सीएम गहलोत पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए है। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर थे। 

प्रदेशभर में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, हड़ताल से प्रदेशभर में हालात होने लगे खराब

01

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बादल जिस बाग के बागवान थे। उसी बाग की जमीन में उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। बादल की अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे उनके घर से शुरू होगी। बादल के घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूरी पर अंतिम संस्कार के लिए उनके किन्नू के बाग को काट कर समतल कर दिया गया है। वही मैदान में करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा चबूतरा तैयार किया गया है। जहां बादल का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार के बाद चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए है। 

विधायक मदन दिलावर के खिलाफ राजकार्य बाधा मामला, दिलावर ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

01

प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके निवास से शुरू हो गई है। भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी बादल को नमन करने पहुंचे है। प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया है। भाजपा प्रधान जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बादल के गांव में किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया है जहां प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। बाद में इसी चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा और यहां बादल की यादगार बनेगी।