Aapka Rajasthan

Mahashivaratri festival 2023: प्रदेशभर में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम, सीएम गहलोत सहित तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 
Mahashivaratri festival 2023: प्रदेशभर में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम, सीएम गहलोत सहित तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जयपुर न्यूज डेस्क। देशभर के साथ राजस्थान में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही भोले के दरबार में भक्त आना शुरू हो गए हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार प्रदोष का व्रत भी इसी दिन होने से  और अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। महाशिवरात्रि के साथ प्रदोष का व्रत करने वाले भक्त की सभी इच्छा जरूर पूरी होती है। आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है।

मंत्री महेश जोशी ने दिया मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, प्रदेश के सियासी गलियारो में हलचल तेज

01


राजधानी जयपुर के सभी शिवालय इस वक्त शिव भक्तों से भरे हुए है। मंदिरो में बम बोले..बम बोले के जयकारे गूंज रहें है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सीएम गहलोत और पीएम मोदी सहित तमाम नेताओं ने देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। भगवान महादेव कष्टों को दूर करते हैं और सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करते हैं। भगवान शिव से हमें सदैव सकारात्मक रहने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव विषम परिस्थितियों में भी अविचल रहने की प्रेरणा देते हैं। सीएम गहलोत ने इस पर्व पर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे भगवान शिव से प्रेरणा लेकर समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने का संकल्प लें।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की सरगर्मी तेज, सचिन पायलट ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

01


इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाशिवरात्रि पर शुभकामना देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं! भगवान भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, शांति, कीर्ति और समृद्धि की अभिवृद्धि करें और उनकी कृपा आप सभी पर बनी रहे, जय भोलेनाथ।

01


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। ॐ नमः शिवाय! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर कष्ट का नाश हो, सत्य रूपी शिव सबके साथ हों। समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।