Aapka Rajasthan

Jaipur Suicide Case:जयपुर सुसाइड केस मामले में आरयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, मंत्री महेश जोशी और रफीक खान के गिरफ्तारी की मांग की और पुतला फूंका

 
Jaipur Suicide Case:जयपुर सुसाइड केस मामले में आरयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, मंत्री महेश जोशी और रफीक खान के गिरफ्तारी की मांग की और पुतला फूंका

जयपुर न्यूज डेस्क। पिछले दिनों राजधनी जयपुर में हुए संजय पांडे और रामप्रसाद मीणा सुसाइड मामले में अब प्रदेश की राजनीति गरमा रहीं है। इसी मामले में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी में मंत्री महेश जोशी और विधायक रफीक खान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महेश जोशी और रफीक खान की गिरफ्तारी की मांग कर दोनों नेताओं का पुतला फूंका गया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारी नहीं की। तो एबीवीपी द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। क्योंकि रामप्रसाद और संजय की हत्या हुई है। उन दोनों को आत्महत्या के लिए कांग्रेसी विधायकों ने ही उकसाया है।

राजस्थान कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले की बड़ी नियुक्तियां , राजस्थान में तीन नए सह प्रभारी को दी गई चुनावों की जिम्मेदारी

01

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि मंत्री महेश जोशी और रफीक खान भू-माफियाओं के साथ मिल जयपुर की जनता को परेशान कर रहे हैं। मंदिर में बीयर बार बना रहे हैं। आम जनता पर दबाव बनाकर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह आखें बंद कर मूक दर्शक बन गए है। आज रामप्रसाद और संजय की मौत को इतना वक्त बीत गया है। लेकिन अब तक मुख्यमंत्री इन दोनों के परिजनों की समस्याओं को सुनने तक का वक्त नहीं है।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने किया सर्वे, इस बार 60 मंत्री और विधायकों के टिकट पर आ सकती दिक्कत

01

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि मंत्री महेश जोशी और रफीक खान भू-माफियाओं के साथ मिल जयपुर की जनता को परेशान कर रहे हैं। मंदिर में बीयर बार बना रहे हैं। आम जनता पर दबाव बनाकर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे पहले अलवर में रफीक और रसूल की मौत पर दुख दिखाने के लिए मुख्यमंत्री खुद पहुंच गए थे। लेकिन रामप्रसाद और संजय के परिजनों से मिलने के लिए अब तक मुख्यमंत्री को वक्त नहीं मिल पाया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर दलित और आदिवासी वर्ग के लोगों को दबाने की कोशिश कर रही है। जिसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर जल्द से जल्द रामप्रसाद और संजय पांडे के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।