Aapka Rajasthan

International Women's Day 2023: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 लाख से ज्यादा महिलाएं रोड़वेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

 
International Women's Day 2023: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 लाख से ज्यादा महिलाएं रोड़वेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सीएमओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023 पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सीएमओ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण बसों में महिलाएं 8 मार्च को फ्री में यात्रा कर सकेंगी। एक अनुमान के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8.50 लाख से ज्यादा महिलाएं फ्री में यात्रा करेंगी।

शहीदों के परिजनों के साथ किरोड़ी लाल मीणा का आज दूसरे दिन भी धरना जारी, अब तक वार्ता हो चुकी विफल

01

राजस्थान के सीएम गहलोत सरकार के फैसले के मुताबिक 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वाॅल्वो के अलावा रोडवेज के सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान बाॅर्डर तक महिलाएं फ्री यात्रा फैसिलिटी का फायदा उठा सकेंगी। बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व है और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे। इस कारण 8 मार्च को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी।

विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा का बड़ा संदेश, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01

फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा। अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है ताे उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा।