Effect of inflation : मार्च की शुरूआत में फिर बढ़ी मंहगाई की मार, एलपीजी गैस सिलेंड़र के दामों में हुई बढ़ोत्तरी
जयपुर न्यूज डेस्क। मंहगाई से त्रस्त आमजन को एक बार फिर बड़ा झटका एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में लगा है। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपए महंगा हो गए है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें आज से प्रभावी मानी जाएगी।
राजस्थान में फिर इंटरनेट सेवाएं हुई बैन, भरतपुर की तीन तहसील में नेटबंदी का आदेश जारी

19 kg Commercial LPG cylinder prices increased by Rs 350.50 With this increase 19 kg commercial cylinder will cost Rs 2119.50 in Delhi. New rates are effective from today: Sources
— ANI (@ANI) March 1, 2023
बता दें कि कई माह से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं एक मार्च को तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो आज से ही प्रभावी है। इस बार तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 1769 रुपए में मिल रहा था। 1 जनवरी, 2023 को इस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि 1 मई 2022 को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत रिकॉर्ड 2355.50 रुपए पर थी।
विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी, दिल्ली का मॉडल करेंगे लागू

बता दें कि स्थानीय करों के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। खुदरा ईंधन विक्रेता हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हैं। सरकार रियायती दरों पर पात्र परिवारों को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर उपलब्ध कराती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं। हालांकि सब्सिडी विदेशी मुद्रा दरों, कच्चे तेल की कीमतों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।
