Aapka Rajasthan

CM Gehlot Birthday: कर्नाटक में प्रवासी राजस्थानियों ने सीएम गहलोत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, आज उदयपुर में आदिवासियों के बीच मनायेंगे जन्मदिन

 
CM Gehlot Birthday: कर्नाटक में प्रवासी राजस्थानियों ने सीएम गहलोत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, आज उदयपुर में आदिवासियों के बीच मनायेंगे जन्मदिन

यपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहें है। सीएम गहलोत आज अपना जन्मदिन उदयपुर में आदिवासियों के बीच मनाने जा रहें है। इससे पहले आज सीएम अशोक गहलोत कर्नाटक दौरे पर रहें है। सीएम गहलोत कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर जनसभाएं कर रहें है। सीएम गहलोत आज कर्नाटक के तीसरे दिन के दौरे पर रहें है। जहां सीएम गहलोत ने हुबली में कांग्रेस के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की है। हुबली में सीएम गहलोत प्रवासी राजस्थानियों से भी सवांद किया है। कर्नाटक में प्रवासी राजस्थानियों ने इस दौरान सीएम गहलोत को  उनको 72वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

सीएम गहलोत उदयपुर में आज मनायेंगे अपना जन्मदिन, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01


कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर है। कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवासी मतदाताओं को साधने के लिए सोमवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। लेकिन बाद में उनके दौरे को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है।  जहां सीएम गहलोत जनसभाओं को संबोधित करके प्रवासी मतदाताओं को साधने का काम काम कर रहे हैं। गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी के साथ बेंगलुरु पहुंचे। जहां पर प्रवासी राजस्थानियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने बेंगलुरु के एक होटल में प्रवासी राजस्थानियों के एक समूह के साथ संवाद भी किया है। 

पाली जिले के जंगल में मासूम सगे भाई और बहिन की हत्या, पुलिस ने बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद जताई हत्या की आशंका

01

कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकर्ता और सीएम अशोक गहलोत के समर्थक मुख्यमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन इस बीच गहलोत अपने स्वभाव के मुताबिक कर्मयोगी के रूप में अपना काम करने में लगातार लगे हुए हैं। यही कारण है कि कर्नाटक के चुनाव प्रचार अभियान में पार्टी के लिए 2 दिन का तयशुदा शेड्यूल बढ़ाकर मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर भी पार्टी के लिए प्रचार किया और घोषणा पत्र के वादों के पूरा होने का भरोसा दिलाते हुए राजस्थान सरकार की तरफ से किए गए जनहित के कामों की मिसाल भी पेश की है।