Borewell Incident: जोबनेर के भोजपुरा में बोरवेल में गिरे 9 साल के अक्षित ने जीती जिंदगी की जंग, 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन से बची मासूम की जान

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जोबनेर में आज शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक मासूम बालक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। हालांकि, अब उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। 9 साल का अक्षित आज सुबह करीब 7 बजे खेलते समय भोजपुरा गांव 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। मासूम बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा था। बच्चे को निकालने के लिए 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बच्चे को बाहर निकालने के बाद जोबनेर के हॉस्पिटल ले गए है। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने लोहे के जाल की मदद से बच्चे को बोरवेल से निकाला। यह जाल अक्षित की पीठ के पास से होता हुआ नीचे उतरा और नीचे जाकर खुल गया। इस पर अक्षित बैठ सकता था या फिर वह अपने दोनों पैर उस पर रख सकता था। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने इसी जाल के सहारे उसको ऊपर खींचकर लाई है।
सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण में सीएम गहलोत हुए शामिल, सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक सीएम पद की शपथ
बेहद राहत और खुशी की बात है जोबनेर, #Jaipur के भोजपुरा में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय बच्चे को बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू हेतु NDRF, SDRF, स्थानीय प्रशासन एवं बचाव कार्य में मदद करने वाले सभी के प्रयास सराहनीय हैं... बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।#Rajasthan pic.twitter.com/66Hf1PeJLR
— RAMCHANDRA SAINI (@RamchandraINC_) May 20, 2023
यह हादसा जिले के जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा कलां गांव में आज सुबह सात बजे हुआ था। कुड़ियों का बास का रहने वाला 9 साल का अक्षित उर्फ लक्की गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ था। सुबह उठने के बाद मासूम खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल 70 फीट की गहराई में फंस गया। जब काफी देर हो गई तो घरवालों ने अक्षित को ढूंढना शुरू किया। इस बीच, बोरवेल से कुछ हलचल हुई, अक्षित की आवाज आ रही थी। तब हादसे का पता चला है।
नागौर में बीजेपी कार्यसमिति बैठक का आज दूसरा दिन, इन मुद्दों पर किया जा रहा मंथन
जानकारी के मुताबिक, भोजपुरा गांव में 9 साल का अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया था। बच्चा 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक एवं मंत्री लालचंद कटारिया भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, अब भी बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं। परिजन और ग्रामीण बच्चे की सलामती पर खुश हैं और वह रेस्क्यू टीम को धन्यवाद दे रहे हैं।