Aapka Rajasthan

Atiq's death: प्रयागराज में अतीक की मौत पर सीएम गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, कहा-त्वरित न्याय समाधान नहीं है और इससे कानून का राज नहीं होगा स्थापित

 
Atiq's death: प्रयागराज में अतीक की मौत पर सीएम गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, कहा-त्वरित न्याय समाधान नहीं है और इससे कानून का राज नहीं होगा स्थापित

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक और अशरफ की मौत के बाद सीएम गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम गहलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मार कर हत्या हुई। त्वरित न्याय समाधान नहीं है, इससे कानून का राज स्थापित नहीं होगा। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश की घटना पर बयान देते हुए कहा कि जो भी हो रहा है उससे कानून का राज स्थापित नहीं होगा।

कोटा की नंदिनी गुप्ता को मिली बड़ी सफलता, फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज किया अपने नाम

01


 मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कहा कि तुरंत न्याय सामाजिक दृष्टीकोण से ठीक नहीं है, राजस्थान में जिस प्रकार पुलिस ने झुकेगा नहीं पर काम किया है, उससे 10 फीसदी से ज्यादा अपराध में कमी आई है। अपराधी जेल में हैं और बाकी को भी सलाह है, तुरंत आत्मसमर्पण करें नहीं तो बाकी जैसे ही अंजाम होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने उत्तर प्रदेश की घटना पर कहा कि जो भी हो रहा है उससे कानून की स्थापना नहीं होगी। अपराधी को कानून का डर होना चहिए, जिससे वो अपराध करने से पहले डरे। गहलोत ने कहा यूपी में जो कुछ हो रहा है पूरा देश देख रहा है। कानून का राज नहीं रहेगा तो घटना किसी के साथ भी हो सकती है। कानून के हक में कार्रवाई होगी तो देश अखंड रहेगा और एक रहेगा। उत्तर प्रदेश में जो हो रहा वह तो आसान काम है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल काम है।

बीकानेर में धमकी भरा पत्र देकर व्यापारी से मांगे 3 करोड़ रुपए, धमकी के लेटर से पुलिस में मचा हड़कंप

01

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना लगाते हुए कहा कि इनको सिर्फ सत्ता चहिए। काम, विकास इनका एजेंडा नहीं है। हमने जो भी किया इन्होंने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। इसलिए राजस्थान की जनता को भी समझ जाना चाहिए की आज सरकार या मैं जो भी कर रहा हूं, ये सत्ता पाते ही उस को बंद कर देंगे। इसलिए जनता अपनी सूझबूझ से काम ले। मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि मेरा जीवन का मकसद है सेवा करना में शुरू से करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर गहलोत ने कहा कि अमित शाह को देखना चाहिए उनका केंद्रीय मंत्री अपराध में लिप्त है। जब इनका केंद्रीय मंत्री अपराधी नहीं तो कोर्ट के चक्कर क्यों काट रहा है।अमित शाह को संजीवनी घोटाले के पीड़ितों को दिल्ली बुलाकर उनकी बात सुननी चाहिए।