Aapka Rajasthan

Vijay Dashami Festival 2022: राजधानी जयपुर में 105 फीट के रावण और 90 फीट कुंभकर्ण का होगा अंत, शोभायात्रा में वनवासी राम आएंगे नजर

 
Vijay Dashami Festival 2022: राजधानी जयपुर में 105 फीट के रावण और 90 फीट कुंभकर्ण का होगा अंत, शोभायात्रा में वनवासी राम आएंगे नजर

जयपुर न्यूज डेस्क। प्रदेश में कोविड के चलते दो साल बाद फिर शहर में दशहरा मेले के आयोजन होंगे। धूं—धूं कर रावण के पुतलों का दहन होगा। इस बीच आकर्षक रोशनी और आतिशबाजी भी देखने लायक होगी। शहर में 105 फीट तक के रावण के पुतलों का दहन होगा। आश्विन शुक्ल दशमी पर बुधवार को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन छत्र योग के साथ कुमार व रवि योग का संयोग रहेगा। दोपहर में 47 मिनट का विजय मुहूर्त रहेगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक पदों पर निकाली भर्ती, 43 पदों के लिए 10 अक्टूबर से आवेदन शुरू

01

105 फीट का रावण और 90 फीट कुंभकर्ण मुख्य आकर्षण -

आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में राजधानी के सबसे ऊंचे 105 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन होगा। राममन्दिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया है। दशहरा महोत्सव संयोजक राजीव मनचंदा ने बताया कि 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण का मुकुट 15 फीट का होगा। रावण के हाथ-कंधों को बीते साल के मुकाबले बड़ा आकार दिया है। मनचंदा ने बताया कि दहन के समय रावण की आंखों से अंगारे बरसते नजर आएंगे। मुंह से आग के गोले और नाभि-सिर पर अग्निचक्र चलेगा। तलवार से चिंगारियां फूटेंगी। इस बीच आसमान में आतिशबाजी से स्टार वार होगा। रावण की पोशाक चमकती नजर आएगी। रावण का भयानक रूप भी लोगों को आकर्षिक करेगा।

डूंगरपुर में शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता की सिर पर डंडा मारकर की हत्या, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

01

शोभायात्रा में राजकुमार व वनवासी राम आएंगे नजर-

रावण दहन से पहले श्रीराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, राममन्दिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा कोषाध्यक्ष केशव वेदी ने बताया इस बार शोभायात्रा में पंचवटी में रामजानकी और स्वर्ण मृग, जटायु उद्धार, ताड़का वध के साथ श्रीराम व लक्ष्मण राजकुमार रूप में आएंगे। वहीं वनवासी राम लक्ष्मण भी नजर आएंगे। शोभायात्रा के दशहरा मैदान पहुंचने पर भगवान राम अग्निबाण चलाकर रावण की नाभि का अमृतकुंड सुखाएंगे।