Aapka Rajasthan

Solar Eclipse 2022: आज साल का अंतिम सूर्यग्रहण, जयपुर में 1 घंटा 18 मिनट का होगा ग्रहण काल

 
Solar Eclipse 2022: आज साल का अंतिम सूर्यग्रहण, जयपुर में 1 घंटा 18 मिनट का होगा ग्रहण काल

जयपुर न्यूज डेस्क। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लग रहा है। यह कार्तिक अमावस्या की तिथि में लग रहा है। आज सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा या अन्नकूट नहीं होगा, यह कल मनाया जाएगा। सूर्य ग्रहण के कारण धार्मिक और शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण राजधानी जयपुर में भी दिखाई देंगा। राजधानी जयपुर में 4 बजकर 30 मिनट पर दिखाई देंगा। राजधानी जयपुर में 1 घंटा 18 मिनट का सूर्य ग्रहण होंगा। जयपुर में शाम 04 बजकर 31 से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और शाम 05 बजकर 50 मिनट तक इसका असर दिखाई देंगा। जैसलमेर में 58 फीसदी सूर्यग्रहण दिखाई देंगा।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज माउंट आबू का दौरा, ब्रह्माकुमारीज संस्था के 85वें वार्षिकोत्सव में होंगे शामिल

01

भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बुजुर्गों और बच्चों का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

मिशन 2023 में जीत के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारिया, 1 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे मानगढ़ का दौरा

01

सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है। इसको देखते हुए उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक के कारण उत्तराखंड सहित देश के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।