Aapka Rajasthan

Republic Day 2023:राज्यपाल मिश्र ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में फहराया तिरंगा, सीएम गहलोत ने 74वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

 
Republic Day 2023:राज्यपाल मिश्र ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में फहराया तिरंगा, सीएम गहलोत ने 74वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

जयपुर न्यूज डेस्क। आज 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है। भारतीय सेनाओं के शूरवीरों की गाथा की महक पूरी हवाओं में शुमार है। राजधानी के कर्तव्य पथ पर भी गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली है। देश के हर राज्यों में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने राज्य में तिरंगा लहराकर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

गणतंत्र दिवस पर बढ़ी सुरक्षा, सीमा पर बीएसएफ और शहर में पुलिस का सख्त पहरा

01


सीएम गहलोत ने आज सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया है और अमर जवान ज्योति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया है और लोगों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। कालराज मिश्र ने स्टेडियम में पहुंचने से पहले अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर पुष्प अर्पित किए हैं।

पीसीसी में गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ध्वजारोहण, तबियत खराब होने के चलते सीएम गहलोत कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

01


सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्यपाल की अगवानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने की थी। राज्यपाल कालराज मिश्र ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया था। स्टेडियम में तिरंगा फहराने के बाद लोक कलाकारों व अन्य लोगों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई थी। गणतंत्र दिवस के समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे।

01


सीएम गहलोत ने 74वें गणतंत्र दिवस की प्रदेश वासियों का शुभकामनाएं दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मूल कर्तव्यों को अंगीकृत कर हम सब सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए देश-प्रदेश को उन्नति की ओर बढ़ाएं।