Rajasthan mansoon 2022: अगले सप्ताह प्रदेश फिर बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मानसून अपडेट की खबर आपको बता कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के दौर पर पूर्णतया विराम लग चुका है। दिनों दिन सूर्य देव की तपिश का असर बढ़ रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है। बढ़ती गर्मी और उमस से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी और उमस से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसलमेर, बीकानेर और जालोर में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में अगले सप्ताह फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा. जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघ बरसने की संभावना है।
प्रदेश के सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का आज तीन जिलों का दौरा, बीकानेर दौरा चर्चा में

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी हिस्सों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून विदा हो गया है। भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 5 से 7 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्य थे शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मौसम आगामी एक सप्ताह शुष्क बना रहेगा।
सीकर में बदमाशों ने गोली मारकर व्यापारी को किया घायल, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

सुरक्षित मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सप्ताह अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुजरात और पाकिस्तान से लगते हिस्से में एक एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से दोबारा पश्चिमी हवाओं का असर तेज होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 5 से 7 जिलों में हल्के मेघ बरसने की भी संभावना है।
