Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: राज्य को जल्द मिलेंगी गर्मी से राहत, उदयपुर व कोटा से होंगी प्री-मानसून बारिश शुरूआत

 
Rajasthan mansoon 2022: राज्य को जल्द मिलेंगी गर्मी राहत, उदयपुर व कोटा से होंगी प्री-मानसून बारिश शुरूआत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मानसून अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राज्य में जल्द ही मानसून की दस्त होने वाली है। राजस्थान में अप्रैल-मई महीने में आसमान से अंगारे बरसने के बाद अब जून के तीसरे सप्ताह में राहत मिलने के आसार है। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां 10 जून से शुरू हो जाएगी। 10 से 12 जून के दौरान उदयपुर व कोटा संभाग के जिलों में प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके तहत अगले तीन दिन तक बारिश होगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेंगी।

कोटा के जंगल में छात्रा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने की हत्या

01

मौसम विभाग ने 10 जून से राजस्थान में प्री- मानसून को लेकर संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं धौलपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। हनुमानगढ़ के संगरिया में 46.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिगी सेल्सियस, करौली में 45.5 डिग्री, बूंदी में 45 डिग्री, चूरू में 44.9 डिगी, पिलानी में 44.7 डिग्री, कोटा-फलोदी-चित्तौड़गढ़ में 44.6-44.6 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 43.1 से 41.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की भिडंत, हादसे में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत व 2 गंभीर घायल

01

मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून सामान्य रहेगा और कुछ इलाकों में 108 प्रतिशत तक बारिश दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून की शुरुआत कोटा संभाग से होने की संभावना जताई है और मानसून भी इसी संभाग से होकर राजस्थान में प्रवेश करेगा। बाकी संभागों में एक सप्ताह तक बारिश का इंतजार रहेगा। इस दौरान तापमान में जरूर दो डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है, इससे लू से निजात जरूर मिलेंगी।