Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: प्रदेश में इन जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून

 
Rajasthan mansoon 2022: प्रदेश में इन जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि  राजस्थान समेत देश के सभी राज्यों में मौसम में उतार- चढ़ाव जारी है। मानसून की वजह से हो रहे मौसम परिवर्तन के चलते राजस्थान के भी सभी जिलों में अलग अलग स्थिति बनीं हुई है। जहां राजधानी जयपुर कुछ जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं अन्य जिलों तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ जिलों में सुबह से ही सूर्य की तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलाना मुश्किल हो रहा है। साथ दिन में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ऐसे में अब लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

जयपुर में कांग्रेस कार्यशाला कार्यक्रम का आज दूसरा दिन, शाम को सीएम गहलोत के संबोधन के बाद होगा समापन

01

मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी दो - तीन दिन पारा बढ़ेगा, लिहाजा ऐसे स्थानों पर राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अभी प्रदेश के सभी जिलों का दिन का पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। वहीं आगामी दो दिन बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में हीट वेव का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश में पश्चिम और उत्तर से हवाएं चलने से पारे में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

व्यापारी पर जानलेवा हमले के बाद आज बारां में शहर बंद, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहें लोगों पर किया लाठीचार्ज

01

तापमान की बात करें तो बीचे प्रदेश में सबसे अधिक दिन का पारा श्रीगंगानगर 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर के दिन के तापमान में भी तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को राजधानी का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। जयपुर और गंगानगर के अलावा करौली में तापमान 44.9 डिग्री, चित्तौडगढ़ में 44.0 डिग्री नागौर में 44.3 डिग्री, बारां (अंता) में 44.1 डिग्री, और कोटा में 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

02

प्रदेश के सभी जिलों में हालांक मौसमम परिवर्तन का असर दिख रहा है, लेकिन फिलहाल मानसून के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में मानसून 15 से 20 दून तक के आसपास पहुंचेगा। केरल के तट पर मानसून के दस्तक दे चुका है। कुछ दिनों बाद राजस्थान में इसकी एंट्री होने वाली है।