Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: अब की बार प्रदेश में जल्दी होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने इस दिन बताई बारिश की संभावना

 
Rajasthan mansoon 2022: अब की बार प्रदेश में जल्दी होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने इस दिन बताई बारिश की संभावना

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि इस वक्त प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी जितनी तेज बढ़ेगी, तो मानसून भी उतनी जल्दी राजस्थान में पहुंचेगा। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब लगातार मौसम  में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं अब प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो इस सप्ताह ऐसे ही मौसम में परिवर्तन के चलते मानसून की जल्द एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 9-10 जून राजस्थान में मानसून की एंट्री होगी और इससे कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस बना जंग का मैदान, दो छात्र नेताओं के कार्यकर्ताओं में चले जमकर लात घूसे, देखें वीडियो

02

मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और धूलभरी हवाएं चलने के आसार जताए जा रहे हैं। अभी प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने लगा है। राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां भी तापमान में गिरावट हुई है। बीते दिन भी यहां तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। अब जयपुर में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें, तो सवाई माधोपुर के अलावा टोंक के वनस्थली में 1.6, धौलपुर में 1.6, करौली में 1.4, डूंगरपुर, गंगानगर, कोटा में तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। हालांकि सबसे ज्यादा गर्म श्रीगंगानगर जिला रहा है।

बीटीपी के दोनों विधायक पहुंचे ताज अरावली होटल, दोनों विधायक कांग्रेस को समर्थन करने को दिखे तैयार

02

जयपुर मौसम केन्द्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 8 जून तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 9 व 10 जून को प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कोटा, बारां, बूंदी, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में आसमान में हल्के बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज भी प्रदेश भर के कई जिलों में बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली है।