Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: प्रदेश में जल्द होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

 
Rajasthan mansoon 2022: प्रदेश में जल्द होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में जहां सूर्य की तपीश और गर्मी लोगों को सता रही है। वहीं, शाम होते ही बदलता हुआ मौसम लोगों को राहत देता हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में जहां दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी ने लोगों को सताया तो वहीं रात में तापमान में गिरावट ने लोगों को राहत भी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार राजस्थान में मानसून की एंट्री जल्दी होंगी।

जवाहर सर्किल पर मारपीट कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आज पुलिस करेंगी कोर्ट में पेश

01

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वी राजस्थान के अधिकतर जिलों में धूलभरी हवाओं के साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि बीकानेर संभाग में मौसम विभाग ने तापमान 44 से 45 डिग्री तक दर्ज होने के साथ ही हीटवेव की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए 15 से 16 जून तक राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जल्द ही महाराष्ट्र और तमिलनाडू में प्रवेश करने वाला है। इसके राजस्थान में इसकी एंट्री होने की संभावना है।

कुलगाम में दो दिन दूसरी हत्या, आतंकियों ने राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या

02

इस वक्त प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बीते दिन प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया तो 46.2 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। इसके साथ ही करीब एक दर्जन जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

01

बीती रात लगातार दूसरे दिन अधिकतर जिलों में रात के तापमान में हल्की गिरावट ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। इस दौरान करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। साथ ही आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 26 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया हालांकि 5 जिलों में बीती रात का तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। बीती रात 32.8 डिग्री के साथ फलोदी में सबसे गर्म रात दर्ज की गई है।