Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना, जानें कब तक पहुंचेगा राजस्थान में मानसून

 
Rajasthan mansoon 2022: मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना, जानें कब तक पहुंचेगा राजस्थान में मानसून

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौस्म अपडेट की खबर में आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान में इस बार जल्दी मानसून के आने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार अब राजस्थानवासियों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि कुछ ही दिनों में मानसून प्रदेश के द्वार पर दस्तक देने वाला है। मौसम कवभाग का कहना है कि जिस तेजी से वर्तमान में मानसून आगे बढ़ रहा है, ऐसे में संभावना है कि 2-3 दिन में ये गोवा और महाराष्ट्र में प्रवेश कर लेगा। राजस्थान में लगभग 15-20 जून तक इसके आगमन की संभावना है।

राजस्‍थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्‍ट, जल्दी इस वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम


मौसम विभाग ने राजस्थान के करीब एक दर्जन जिलों में मौसम का मिजाज बदला को लेकर बारिश की संभावना व्यक्त की है। यहां दोपहर होते ही मौसम ने अचानक करवट ली है। ऐसे में दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अब करीब 30 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
01


आपको बता दें कि बीते नौ दिनों के नौतपा से प्रदेश में तापमान में तेजी दिखाई दी है। भीषण गर्मी के साथ यहां लोगों को उमस भी परेशान कर रही है। प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान करीब 41 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। बीते दिन भी 16 जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। साथ ही करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने के चलते रात की उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वालो एक- दो दिनों में अब इससे राहत मिल सकेगी।