Aapka Rajasthan

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्‍ट, जल्दी इस वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम

 
RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्‍ट, जल्दी इस वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। छात्रों को रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार उनका इंतजार खत्‍म हो गया है। परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की थी। बीएसईआर के अनुसार, इस साल विज्ञान में कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए 2,32,005 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

पेट्रोल और डीजल के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर

02

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसकी घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की गई। राजस्थान बोर्ड रिजल्‍ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी उपलब्‍ध है। परिणाम के साथ टॉपरों की सूची एवं पास प्रतिशत आदि का भी विवरण जारी किया गया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 12वीं साइंस स्‍ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी रजिस्‍टर्ड थे. इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।  साइंस स्‍ट्रीम में 96.53 फीसदी बच्‍चे पास हुए हैं।

टोंक में डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों को दर्दनाक मौत

01

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉमर्स और साइंस दोनों स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लड़कियों ने दोनों स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। विज्ञान में, लड़कियों ने 97.55 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.98 प्रतिशत रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 1 जून 2022 को विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2022 की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।