Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी से फिर से झुलसने लगा राजस्थान, फिर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से महीने के अंत में होगी बारिश, जाने आपके शहर का हाल
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म होने के साथ ही फिर से गर्मी और उमस ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ ही कल से नौतपा शुरू हो गया है। इससे अब प्रदेश में 2 जून तक भीषण गर्मी का दौर रहने वाला है।

प्रदेश में बीते दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म होने के साथ ही फिर से गर्मी और उमस ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ ही राज्य के पश्चिमी में जिलों में एक बार फिर से लू के थपेड़ों लगाना शुरू हो गए है। बीती रात करीब 2 से 4 डिग्री तक रात का तापमान बढ़ा है। बीती रात 32.4 डिग्री के साथ फलोदी में सबसे गर्म रात की गई दर्ज बीती रात 3 जिलों में रात का तापमान पहुंचा 30 डिग्री के पार रहा है। वहीं, करीब एक दर्जन जिलों में रात का तापमान 29 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।
अजमेर के JLN अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग कर्मियों ने आज सामूहिक अवकाश लेकर अस्पताल के बाहर दिया धरना

जयपुर में भी बीती रात 27.2 डिग्री पर रात का तापमान दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी से अब रात के साथ ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने लगी। बीते 24 घंटों में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा दिन का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अधिकतर स्थानों का तापमान औसत से नीचे दर्ज किया जा रहा है। साथ ही अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी लोगों को सताएगी। साथ ही आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, एक कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 मई दोपहर बाद राज्य के उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर मध्यम दर्जे की थंडरस्टॉर्म गतिविधियां दर्ज हो सकती है।

अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यत बना रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर जिलों में 27-28 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। शेष ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की सम्भावना है। 27-28 मई को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में तेज धूल भरी हवाएं, 30-40 किमी प्रति घंटा तक चल सकती है।
