Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग कर्मियों ने आज सामूहिक अवकाश लेकर अस्पताल के बाहर दिया धरना

 
Rajasthan Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग कर्मियों ने आज सामूहिक अवकाश लेकर अस्पताल के बाहर दिया धरना

अजमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि अजमेर के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मंगलवार की रात को रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा महिला नर्सिंग कर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक और जहां जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के बाहर नर्सिंग कर्मी धरने पर बैठे। वहीं राजकीय जनाना अस्पताल के नर्सिंग कर्मियों ने आज सामूहिक अवकाश लेकर जनाना अस्पताल के बाहर धरना दिया है।

राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, कहा— सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती सरकार

01

जनाना अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे नर्सिंग ​कर्मियों ने बताया कि रेजीडेंट चिकित्सक द्वारा महिला नर्सिंग कर्मी के साथ की गई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन रेजिडेंट चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं कर रहा है। इसके लिए उनके द्वारा 1 दिन का समय भी दिया गया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं होने पर आज सामूहिक अवकाश लेकर धरना दिया गया है और यदि अब उनकी बात नहीं मानी जायेंगी, तो यह धरना आगे भी जारी रहेंगा।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक गहलोत या सचिन पायलट? पंजाब से कांग्रेस ने ली सीख, इन्हें लगेगा बड़ा झटका

01

इससे पहले बीती रात अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के बाहर नर्सिंग कर्मियों ने देर रात तक धरना दिया था। नर्सिंग कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक रेजिडेंट चिकित्सक ईशान माफी नहीं मांगते है। तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

02

बीते दिन सुबह से शाम तक चले घटनाक्रम और धरना प्रदर्शन के बाद देर शाम पीड़ित महिला नर्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए इमरजेंसी में ले जाया गया लेकिन इस दौरान भी हंगामा हो गया है। नर्सिंग कर्मियों ने कहा कि पहले सभी रेजिडेंट चिकित्सकों को इमरजेंसी विभाग से बाहर निकाला जाए। उसके बाद पीड़ित महिला नर्स वंदना का इलाज किया जाए। अंत में वरिष्ठ चिकित्सकों ने मामला शांत करवाया और फिर महिला नर्स का इलाज किया गया।