Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ना शुरू, हिल स्टेशन माउंट आबू में 11 साल का टूटा रिकॉर्ड

 
Rajasthan Breaking News:  प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ना शुरू,  हिल स्टेशन माउंट आबू में 11 साल का टूटा रिकॉर्ड

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में सर्दी का असर शुरू हो गया है। जयपुर समेत आस-पास के कई शहरों में गुरुवार को बारिश और ओले गिरने से सर्दी का असर बढ़ गया है। यही कारण रहा कि शुक्रवार सेवेरे उत्तरी राजस्थान के जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, गंगानगर और हनुमानगढ़ शहरों में कोहरा भी छाया रहा है। इधर, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है, जब नवंबर महीने में पारा 9 डिग्री तक है। जबकि इस सीजन तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाता है। इधर, प्रदेश मेंसम के इस बदलाव से इन शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने कल से राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे रात के साथ-साथ दिन में भी तापमान गिरने की संभावना है।

सीएम गहलोत आज से 3 दिन दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, कई बड़ी विकास योजनाओं की देंगे सौगात

01

इससे पहले कल जयपुर में 15 और बारां जिले के अंता में 13.5मिमी बारिश हुई। जयपुर में कल करीब आधे घंटे तक तूफानी बारिश हुई, जिसके बाद शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। वहीं कल की बारिश ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साल 2010 में नवंबर के महीने में 47.2 मिमी  बरसात का रिकॉर्ड बना था। इसके बाद जिसके बाद कल सबसे ज्यादा 15मिमी बरसात हुई है। माउंट आबू हिल स्टेशन पर हर साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। लेकिन इस बार हिल स्टेशन माउंट आबू में लगभग 10 वर्षों के बाद नवंबर में ऐसी गर्मी आई है कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री से गिरावट नहीं हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज नहीं हुई है। 

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 सटोरियों सहित महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

01

हिल स्टेशन माउंट आबू में  11 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.5 एवं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत वर्ष 11 नवंबर 2019 की बात करें तो गत वर्ष न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। नवंबर महीने में अधिकतम तापमान सबसे कम 17 डिग्री सेल्सियस 19 नवंबर को दर्ज किया था। वही 15 नवंबर 2019 को नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

01

बारिश के बाद चूरू, सीकर, झुंझुनूं में भी सर्दी के तेवर तेज हो गए है। चूरू में रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 12.6 पर पहुंच गया। यहां भी सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी कम रहने के कारण बाइपास पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। यही स्थिति सीकर के ग्रामीण इलाकों में भी रही है। यहां कोहरा छाने से विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रही। लोगों को बाइपास पर सुबह गाड़ियों की हैडलाइट ऑन करनी पड़ी। सीकर के फतेहपुर बीती रात न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो एक दिन पहले बुधवार को 15 डिग्री था।