Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में अगले सप्ताह में और तेज होगा सर्दी का असर, शेखावाटी में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का ले रहें सहारा

 
Rajasthan Weather Alert:  प्रदेश में अगले सप्ताह में और तेज होगा सर्दी का असर, शेखावाटी में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का ले रहें सहारा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में अब सर्दी लगात्तार बढ़ती जा रहीं है। पहाड़ी पर हो रहीं बर्फबारी से मैदानी इलाको में तापमान में गिरावट देखने को मिल रहीं है। इससे ठंडी हवाएं चल रहीं है जिससे गलन बढ़ी है। गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज साफ ही रहा है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई है।  ऐसे में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। 

सवाई माधोपुर में आज सोनिया गांधी मनायेंगी अपना जन्मदिन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे शामिल

01

आज भी प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। शेखावाटी में तो ये सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में दो डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट का असर आमजन पर भी देखने को मिल रहा है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ लोग अलाव जलाकर उससे बचने की जुगत में दिखे है। मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में सर्दी का असर अगले सप्ताह में और तेज होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की तरफ बढ़ रहा है। जिसके असर से 11 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख व उत्तराखंड की पहाडिय़ों पर बर्फबारी हो सकती है। 11 दिसंबर के बाद जैसे ही विक्षोभ का असर खत्म होगा तो उत्तरी हवाओं में तेजी आएगी। जिससे न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

जोधपुर सिलेंड़र ब्लास्ट मामले में अपडेट, अब तक 5 लोगों की हुई मौत और कई लोगो की हालत अभी भी गंभीर

01

सर्दी बढऩे से किसानों को चेहरे खिल उठे हैं। किसानों की मानें तो सर्दी में तेजी गेहूं, जौ, चना सरीखी फसलों व सब्जियों के लिए भी फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान में चक्रवाती तूफान का कोई विशेष प्रभाव नहीं रहने की संभावना जताई है। लेकिन इससे सर्दी तेज हो सकती है।