Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में शीतलहर का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शेखावाटी में जमाव बिंदु पर पहुंचा पारा

 
Rajasthan Weather Alert:  राजस्थान में शीतलहर का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शेखावाटी में जमाव बिंदु पर पहुंचा पारा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चलने वाली हवाओं से देश भर के विभिन्न राज्यों में ठंड बढ़ती है, लेकिन इस बार अरब सागर से गुजरात और फिर रेगिस्तानी राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी से ठंड ने दस्तक दी है। इस कारण बारिश और बर्फबारी नहीं होने के बावजूद भी हवाओं में नमी है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा सबसे कम सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का जमाव बिन्दू 0 डिग्री पर पहुंच गया है। 

भीलवाड़ा में घटी दुखद घटना, करंट लगने से कुएं में उतरे 3 लोगों की दर्दनाक मौत

01

इसके अलावा झुंझुनूं में सर्दी ने रंगत दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर आज सुबह नजर आया। सुबह झुंझुनूं शहर में इस सीजन का पहला कोहरा पड़ा है। सर्दी की पहले कोहरे की चादर में क्षेत्र ढंका नजर आया। जिले के ज्यादातर इलाकों में सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा है। प्रदेश भर ठण्ड़ी हवा चलने से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। कोहरे से फसलों को काफी फायदा होगा। इधर ठण्ड़ी हवा व कोहरा छाने से दिन - रात का तापमान में ठण्ड़ी हवा चलने से रात और दिन का तापमान लुढ़क गया है। पिलानी केंद्र के अनुसार रात का तापमान 5.4 व दिन का तापमान 18.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में ठंड का असर तेज होगा। हर बार पहाड़ों में बर्फबारी के बाद फतेहपुर में दिसंबर में तापमान माइनस में चला जाता है, लेकिन इस बार हवाओं की दिशा बदलने के कारण ठंड कम है। 

जयपुर में पति और पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट में सामने आई यह बात

01

 फतेहपुर शेखावाटी का तापमान इन दिनों हिल स्टेशन शिमला, कुल्लू, मानाली से भी कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में कई जगह येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेखावाटी के सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ व करौली जिले में अगले 48 घंटे के दौरान कई जगह शीतलहर की चेतावनी दी है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम 3.7 दर्ज हुआ। झुंझुनू में सड़कों पर वाहन भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलते रहे। हाईवे व शहर की मुख्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए आमजन अलाव का सहारा लेते दिखे। सर्द हवा से लोग धूजते दिखे। इससे पहले बुधवार को शाम ढलने के साथ ही ठण्ड़ी हवाएं चलने से आसमान में कोहरा छाने लगा था।