Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में भीषण गर्मी का बढ़ता सितम, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में यलो अलर्ट जारी

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में भीषण गर्मी का बढ़ता सितम, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट खबर में आपको बता दें कि कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का सितम शुरु हो चुका है। बीते 48 घंटों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो वहीं बीती रात 30.6 डिग्री के साथ राजधानी जयपुर में इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। वहीं अब प्रदेश में दिन के तापमान में भी लगात्तार वृद्धि देखने को मिल रहीं है। प्रदेश में एक बार फिर लू का दौर शुरू हो चुका है। इससे बाजार और सड़के सुनी नजर आ रहीं है।

प्रदेश में कोरोना के बाद 3 करोड़ 15 लाख पर्यटक पहुंचे, राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में अब रौनक लगी लौटने

02

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते राजधानी जयपुर बीती रात सबसे गर्म रात रहीं है। बीती राज राजधानी जयपुर को तापमान 30.6 डिग्री दर्ज की किया गया है। इसके अलावा करीब एक दर्जन जिलों में जहां रात का तापमान 26 डिग्री के पार दर्ज किया गया तो करीब सभी जिलों में रात का तापमान 23 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसके साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते अब सूर्य की तपिश लोगों को फिर से सताने लगी है। प्रदेश में करीब सभी जिलों में दिन का तापमान में 42 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिन पहले प्रदेशभर के कई जिलों में हुई बारिश की बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

करौली हिंसा के मामले की जांच में जुटी गृह विभाग की टीम, आज आमजन से मिलकर उनसे जाने वहां के हालात

02

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही जहां दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है तो वहीं रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जयपुर मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के करीब एक दर्जन जिलों में भीषण गर्मी और उमस का यलो अलर्ट जारी किया गया किया है। साथ ही कई जिलों में लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।