Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का बढ़ता प्रकोप, आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का बढ़ता प्रकोप, आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के अधिकत्तर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया है। पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते  दिन में सड़कें सूनी नजर आ रहीं और लोग अपने घरों के अंदर ही बंद रह रहें है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गंगानगर 48.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 15 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का आज दूसरा दिन, तीन अलग—अलग मुद्दों पर होंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस


राजस्थान में भीषण गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में भी लगात्तार बढ़ोतरी देखने को मिल रहीं है। राज्य के बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ 47.8 डिग्री सेल्सियस, बारां एवं करौली में 47.8-47.8, पिलानी में 47.7 डिग्री, धौलपुर एवं फलोदी में 47.6-47.6 डिग्री, बीकानेर में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.2 डिग्री, नागौर में 46.9 डिग्री, और अन्य प्रमुख स्थानों पर 46.3 डिग्री सेल्सियस से 43.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन, कोर्ट चौराहे पर खड़े होकर दिखाए सरकार को काले झंड़े


बाड़मेर हो या जैसलमेर लोग दिन की शुरुआत काफी जल्दी कर लेते हैं और सुबह का कामकाज सुबह 8-9 बजे तक खत्म कर लेते हैं। राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी से न केवल आम नागरिक बल्कि रेगिस्तान में भारत पाक सीमाओं की रखवाली कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी उच्च तापमान में कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए अधिकांश दुकानदार शटर गिरा देते हैं और सड़के लगभग खाली रहती हैं। 

02

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में चल रही लू का दौर अभी भी अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा। तत्पश्चात तापमान में हल्की गिरावट होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 मई से अधिकतर स्थानों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। उनके अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होंगे तथा लू से 16 मई से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।