Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में भीषण गर्मी से हाल—बेहाल, मौसम विभाग ने जताई मानसून के जल्द आने की संभावना
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते उमस से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बीते 24 घंटो में जहां दो दर्जन जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साथ ही करीब आधा दर्जन जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। बीते दिन 45 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। साथ ही जयपुर में भी दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बीती रात आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। साथ ही 31.5 डिग्री के साथ जयपुर में बीती रात सबसे गर्म रात दर्ज की गई है।
कांग्रेस के राज्यसभा टिकटों को लेकर उठने लगे सवाल, सीएम के सलाहकार संयम लोढा ने मांगा जवाब
#WeatherUpdate | Today, heavy rain is likely in parts of Northeast India.
— The Weather Channel India (@weatherindia) May 30, 2022
Max temperatures may breach 40°C in parts of Odisha, UP, Haryana, Delhi, Punjab, Rajasthan, MP, Gujarat, Vidarbha, Andhra Pradesh, and Telangana.
Full forecast: https://t.co/3M8tUvNdcq pic.twitter.com/6bo3LWH9eA
बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने इस बार राज्य में मानसून के जल्दी आने की संभावना जताई गई है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून नियत तिथि से 3 दिन पहले 29 मई को केरल के रास्ते भारत में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि भरतपुर संभाग के जिलों में आज छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का मेघगर्जना होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में स्ट्रोंग प्रेशर ग्रेजिएंट फॉर्स विकसित होने की वजह से अगले 3 दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। अगले दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज होने से हीटवेव से भी राहत मिलती हुई नजर आएगी।
राजस्थान में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार, बोर्ड आज जारी कर सकता नोटिफिकेशन

मानसून के अभी राजस्थान में दस्तक देने में करीब तीन सप्ताह का समय बाकी है, लेकिन इससे पहले एक बार फिर से लोगों को गर्मी और उमस सताती हुई नजर आ रही है। बीती रात प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो वहीं आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। साथ ही 13 जिलों में रात का तापमान 28 डिग्री के पार दर्ज किया गया. बीती रात करीब सभी जिलों में रात का तापमान 26 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।
