Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगात्तार गिरावट दर्ज

 
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगात्तार गिरावट दर्ज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि पहाड़ो पर हो रहीं बर्फबारी से अब मैदानी इलाको में ठंड बढ़ गई है। इससे राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। हालांकि धूप निकलने की वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आज न्यूनतम तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और आगामी दिनों में तापमान लगात्तार गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे सर्दी का असर और भी अधिक बढ़ सकता है।

राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हो कोटा पहुंचेगी

01

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां के न्यूनतम तापमान में बीते कल से 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 5 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बात अगर श्री गंगानगर की करें तो यहां आज तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।  साथ ही यहां आज हल्के बादल छाए रहेंगे। 

श्रीगंगानगर बाॅर्डर पर पाक घुसपैटिया को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया, पाक रेंजर्स ने किया शव लेने से इनकार

01

वहीं अजमेर में तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बीकानेर में तापमान 13 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं बूंदी में न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं कोटा में तापमान 10 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उदयपुर में न्यूनतम 11 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। राजस्थान के शेखावटी इलाके में भी सर्दी बढ़ गई है। शेखावाटी के चूरू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया है। वहीं राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य पर आ पहुंचा है। ऐसे में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए है।