Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में मामूली राहत के बाद फिर बढ़ा गर्मी का पारा, कई जिलों के किया गया लू का अलर्ट जारी

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में मामूली राहत के बाद फिर बढ़ा गर्मी का पारा, कई जिलों के किया गया लू का अलर्ट जारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि बीते 3 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव के चलते कहीं लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो कई जिलों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी और उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रहीं है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश के चलते मिली मामूली राहत के बाद एक बार फिर गर्मी का पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम मिलाजुला दर्ज किया जा सकता है। साथ ही पश्चिमी जिलों में एक बार फिर लू के थपेड़े लगना शुरू हो जायेंगा।

भरतपुर में प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल किया गया तैनात

01

बीती रात प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ लोगों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीती रात 30.2 डिग्री के साथ फलौदी में सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। इसके अलावा करीब एक दर्जन जिलों में बीती रात का तापमान 26 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। अजमेर 23.2 डिग्री, भीलवाड़ा 19 डिग्री, वनस्थली 22.8 डिग्री, अलवर 21.8 डिग्री, जयपुर 28.2 डिग्री, पिलानी 20.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 

कोटा जिले के लैंडमार्क सिटी में कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या, तनाव के चलते उठाया यह कदम

02

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम मिलाजुला दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जालौर मैं कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

02

साथ ही आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में एक बार फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही 26 अप्रैल से राज्य में कहीं-कहीं हीटवेव चलने और ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास दर्ज होने की सम्भावना भी है।