Rajasthan Top Breaking News In 30 Seconds: जोधपुर गैस कांड़ के बाद सरकार का बड़ा फैसला, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में
जयपुर न्यूज़ डेस्क। राजस्थान में अब तक क्या रहीं सुर्खिया, कहां जारी है अपराध और किन मुद्दों पर जारी है सियासत। जानिए राजस्थान से जुड़ी हर छोटी.बड़ी खबर बस 30 सेकंड में.......
जोधपुर में गैस सिलेंड़र लीकेज के मामले की घटना के बाद अब राजस्थान सरकार का बड़ा कदम सामने आया है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में आबादी के बीच घिरे गैस एजेंसी गोदाम के बाहर चल रही अवैध गतिविधियों पर खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सख्ती दिखाई है। उन्होने कहा है कि राज्य में अवैध गतिविधि में शामिल होने वाले गैस गोदाम के लाइसेंस रद्द किए जायेंगे।
11 दिसंबर को सात संभागों में आयोजित की जायेंगी वनरक्षक भर्ती परीक्षा, RSMSSB ने जारी की गाइडलाइन
राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा का काउंड डाउन शुरू हो चुका है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कल यानि 11 दिसंबर को प्रदेश के सात संभागों में इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा में करीब 4 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। लेकिन हाड़ कपा देने वाली ठंड के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसमें कैंडीडेट्स की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।
हनुमानगढ़ में बेखौफ बदमाश, दुकानदार पर 3 नकाबपोश बदमाशों के फायरिंग का वीडियो आया सामने
हनुमानगढ़ में एक बार फिर बदमाशों में पुलिस का ड़र नहीं रहा है। हनुमानगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की घटन को अंजाम दिया है। बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार सुबह हनुमानगढ़ में पिस्तौल से एक व्यापारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की है। करीब 30 सेकंड तक गोलियां चलाने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 नकाबपोश फायरिंग कर रहे हैं और उनका तीसरा साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, जिसके साथ बदमाश फरार हुए है। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के रितिक बॉक्सर ने ली है।
भारत करेंगा जी-20 समिट की अध्यक्षता, सीएम गहलोत ने कहा- जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव की बात
इस बार जी-20 समिट की अध्यता भारत करेंगा और इसे लेकर सीएम गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक सभी प्रधानमंत्रियों ने भारत के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पंचशील सिद्धांत और गुटनिरपेक्ष आंदोलन जैसे वैश्विक कल्याण के विचार दिए तथा गुटनिरपेक्ष सम्मेलन भी भारत में आयोजित हुआ।
प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई कई जिलों में ठिठुरन
प्रदेश में अब लगात्तार सर्दी बढ़ती जा रहीं है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही राजस्थान में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई है। ऐसे में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार उत्तरी हवा चलने से तापमान में गिरावट होने से कई जिलों में ठिठुरन बढ़ी है।
बूंदी जिले से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हुए शामिल
राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है और इस यात्रा की शुरूआत आज 8 बजे बूंदी जिले में केशोरायपाटन के रणगौरिया से हुई है। यह यात्रा आज केशोरायपाटन में लालसोट-कोटा हाइवे पर चल रहीं है। इस यात्रा में सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए है। बता दें कि एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से यात्रा की शुरूआत हुई है। सुबह करीब 11 बजे यात्रा का लंच ब्रेक होगा और 3.30 बजे फिर दूसरा फेज शुरू होगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे कापरेन के बालापुर चैराहे पर पहुंच कर कोडक्या में रात्रि विश्राम करेंगी।
राजस्थान में आागमी विधासभा के चुनावों से राज्य की गहलोत सरकार किसानों और पशुपालकों को साधने में जुट गई है। इसे लेकर राजस्थान में पेश होने वाले आगामी बजट की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को किसानों, पशुपालकों, डेयरी संघ पदाधिकारियों और जनजातीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद किया है। बैठक में सीएम गहलोत ने किसानों और पशुपालकों के सुख-दुख में भागीदार बनने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन से जुड़े क्षेत्र राज्य की जीडीपी और अर्थव्यवस्था की धुरी है।
सीएम गहलोत को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई और सचिन पायलट ने हिमाचल का मोर्चा संभाला था। चुनाव परिणामों में गुजरात में कांग्रेस का हार मिली और हिमाचल में जीत मिली है। ऐसे में हिमाचल में जीत का असर अब राजस्थान की राजनीति पर देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद एक बार फिर राजस्थान में सियासत गरमा गई है। पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम की एक ट्वीट से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से छठा सवाल पूछा है कि राजस्थान में अवैध खनन पर लगाम कब लगेगी? पूनिया ने कहा कि हमेसा की तरह राहुल गांधी का उनके सवालों पर कोई जवाब नहीं आया, लेकिन सवाल पूछने का उनका अपना धर्म है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा था कि राहुल की राजस्थान यात्रा के दौरान वो उनसे हर रोज एक सवाल करेंगे। इसके तहत शनिवार को सतीश पूनिया ने राहुल गांधी से छठा सवाल किया है।
जोधपुर गैस सिलेंड़र ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे में लगात्तार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शादी वाले परिवार के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के घर से भी रोने चीखने की आवाजें यदा कदा तेज हो जाती है जब कोई लाश गांव में पहुंचाई जाती है। जोधपुर में देर रात चार अन्य लोगों की जान चली गई है, उनमें एक महिला के भी शामिल होने के बारे मे जानकारी मिल रही है। जोधपुर दुखांतिका में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
