Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics:बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार पर साधा जमकर निशाना, जन आक्रोश रैली के 51 रथों को दिखाई हरी झंड़ी

 
Rajasthan Politics:बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार पर साधा जमकर निशाना, जन आक्रोश रैली के 51 रथों को दिखाई हरी झंड़ी

जयपुर न्यूज डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान दौरे पर रहे है और राजधानी जयपुर पहुंच कर बीजेपी के जन आक्रोश रैली के 51 रथों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया है। इससे पहले नड्डा ने दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि राजस्थान तपस्वियों, वीरों की भूमि है। नेता की नीति-नियत से छोटी-छोटी बातों का पता लगता है। मोदी सरकार ने सबसे पहले देश के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी। इसके बाद भारत ने 100 देशों को वैक्सीन पहुंचाई है। ऐसे में अब भारत लेने वाला नहीं देने वाला बन गया है। नड्डा ने कहा कि दिल्ली का इंजन हटा है इसलिए ही राजस्थान का विकास घटा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जल मिशन पर अड़ंगे लगा रही है। राज्य सरकार ने केंद्र की योजनाओं का रोका है। मोदी सरकार गांवों की योजनाओं के लिए कटिबद्ध है। राजस्थान के विकास मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जेपी नड्डा ने एक वीडियो फिल्म को भी जारी किया है। उन्होंने राज्य सकार के खिलाफ वीडियो जारी करने के साथ ही जनाक्रोश पट्टिका का भी शुभारंभ किया है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा, बीजेपी की जन आक्रोश रैली का करेंगे शुभारंभ

01


जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संबोधन करते हुए कहा कि जहां भी नड्डा का पगफेरा हुआ वहीं पर कमल खिला है। अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार बना रही है। मोदी और नड्डा की प्रभावी लीडरशिप में कर्नाटक जाएंगे। फिर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इनकी लीडरशिप में जीतेंगे। राजस्थान में अब साल नहीं दिनों की गिनती है। इस दौरान उन्होंने सतीश पूनिया को जनप्रिय कहकर बड़प्पन भी दिखाया है। साथ ही रथों को अलग-अलग जिलों में ले जाने वालों को प्रणाम किया है। 

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफों का मामला पहुंचा राजस्थान हाईकोर्ट, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने हाईकोर्ट में लगाई रिट

01


आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मंच पर वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा, गुलाबचंद कटारिया सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को जगह मिली है। इन सभी नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया है। इससे पहले नड्डा का जयपुर हवाईअड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुन राम मेघवाल, सीपी जोशी, राज्यवर्धन राठौर, दीया कुमारी समेत पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया है। नड्डा हवाई अड्डे से राम मंदिर और राजा पार्क गुरुद्वारे में पूजा अर्चना के बाद दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया है।