Rajasthan Politics News: 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, पीसीसी में नए ब्लॉक अध्यक्षों की बुलाई बैठक

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस अब पूरी तरह से जुट गई है। इसी के तहत राजस्थान कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। नए बने 235 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की आज बैठक होगी। सबका लक्ष्य होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राहुल गांधी के पत्र को हर घर पहुंचाना है। हालांकि अभी 165 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा शेष है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बैठक लेंगे। 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। कांग्रेस के अंदर अभी इसी को लेकर तैयारी तेज है।
सचिन पायलट एक बार फिर करेंगे शक्ति प्रदर्शन, नागौर जिले के परबतसर से 16 जनवरी को करेंगे शुरूआत
पीसीसी में नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 235 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश देंगे। हालांकि ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अभी नही बन पाई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में निर्देश दिया जाएगा कि राहुल गांधी के पत्र को अभियान के तहत हर घर और परिवार तक पहुंचाया जाए है। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राहुल गांधी के पत्र में वर्णित है। बहरहाल कांग्रेस संगठन में अभी पद खाली है।
राजस्थान में तापमान में भारी गिरावट, मौसम विभाग ने तीव्र शीतलहर का जारी किया अलर्ट
फिलहाल 34 जिलाध्यक्षों और 165 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा होनी है और पूर्व में घोषित 13 में से 5 जिलों में भी जिला अध्यक्ष बदलेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के निर्देश के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। ब्लॉक लेवल से ही कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होना है।