Rajasthan Politics: सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा- गुजरात में चुनाव से बीजेपी घबराई हुई और केजरीवाल को यहां घुसना ही नहीं चाहिए
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इस वक्त गुजरात दौरे पर है और यहां वे लगात्तार जनसभाएं कर कांग्रेस को मजबूत करने में जुट हुए है। आज सीएम गहलोत का गुजरात दौरे का तीसरा दिन है। जहां वे तीन जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इस दौरान सीएम गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर गठित कमेटी पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है। पीएम मोदी बार-बार हर सप्ताह आते हैं। आप समझ सकते हैं। लास्ट हथियार रह गया है कामन सिविल कोड, उस पर भी पत्ता खेल दिया है। गुजरात वाले समझ गए है। पीएम मोदी का बार-बार आना कामन सिविल कोड का चुनाव से पहले घोषणा करना उनकी कमजोरी बताता है। इसको नोटिस जनता करेगी। फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
सीएम गहलोत का आज गुजरात दौरे का तीसरा दिन, बनासकांठा के वीरमपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

जनसभा खेडब्रह्मा साबरकांठा, गुजरात https://t.co/8rIEXA4jfI
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 30, 2022
बता दें, गुजरात सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक कमेटी के गठन किया गया है। सीएम ने कहा कि हम हमारे कमिटमेंट पूरा करेंगे। सरकार में आने पर अपना वचन पूरा करेंगे। कांग्रेस 31 दिसंबर से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। हम जनता को बताएंगे कि हमारे वचन क्या है। परिवर्तन यात्रा से माहौल बनेगा। अहमदाबाद के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात में सत्ता विरोधी लहर है। बीजेपी से लोग त्रस्त है। ऐसे सत्ता विरोधी लहर मैंने कभी अपने जीवन में नहीं देखी है। सीएम ने कहा कि बीजेपी और केजरीवाल हथकंड़े अपना रहे हैं। केजरीवाल भी नोटों के ऊपर भगवान को लेकर आ गए। हथकंड़े वहीं अपनाते हैं, जुमले वहीं बोलते है जो चुनाव की बाजी हार चुके होते हैं। जिनका आत्मविश्वास कम हो चुका है। इन दोनों पार्टियों का चुनाव जीतने का आत्मविश्ववास नहीं है। केजरीवाल कितनी कोशिश कर लें उनका पता नहीं लगेगा यहां। आप देखेंगे परिमाण आएंगे तब।सीएम गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को तो गुजरात में घुसने का अधिकार नहीं है।
जोधपुर में निजी स्कूल के हैलोवीन पार्टी में बवाल, बाहरी लड़कों ने की लड़कियों से छेड़छाड़

सर्किट हाउस, अहमदाबाद में मीडिया से बात की। pic.twitter.com/KPUNRCDhYR
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 30, 2022
सीएम गहलोत ने कहा कि दिल्ली के सरकारी कार्यालयों से महात्मा गांधी की तस्वीर गायब कर दी गई है। महात्मा गांधी का अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को है। दुनिया लोहा मानती है। पीएम मोदी दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो लोग कहते है गांधी के देश से आए है। गुजरातवासियों को गर्व है हमारे यहां के गांधी है। केजरीवाल ने पंजाब में ही उनको पोस्टरों से हटा दिया। मैं दुस्हास मानता हूं। भगत सिंह का हम आदर करते हैं। देश के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ गए। अंबेड़कर साहब का सब मान सम्मान करते हैं। केजरीवाल को किसने सलाह दी कि महात्मा गांधी के नाम और काम हटा दो। ये तो बेइज्जती करने वाली बात है। इनकों हम कैसे बर्दास्त कर सकते हैं। गुजरात के लोग कैसे बर्दास्त करेंगे। आज भले ही गुजरात के लोग कम या ज्यादा याद करते होंगे। महात्मा गांधी कम लोग याद करते है, मैंने सुना है। घर को जोगी जोगणा वाली कहावत है। कई लोग मुझे बताते है कि गुजरात में याद करते हैं। गांधी जी ठीक थे। गांधीजी ठीक थे, है और रहेंगे। दुनिया के अंदर गांधी का संदेश रहेगा। महात्मा गांधी का कोई विकल्प नहीं हो सकता।

सीएम गहलोत ने कहा कि केजरीवाल ने गांधी को हटा दिया था। मैं निंदा करता हूं। उनका दुस्सहास कैसे हो गया है। फिर किस नैतिकता से गुजरात में वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल के झूठे वादों में कोई दम नहीं है। हमारे वादों में दम है। आप चेक कर लीजिए। राहुल गाधी ने जो वचन किए यहां पर। वे वचन हमनें राजस्थान में लागू कर दिए है। यहां भी लागू करेंगे।
