Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- गहलोत कुर्सी बचाने तो पायलट हथियाने को रहे तरस

 
Rajasthan Politics: बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- गहलोत कुर्सी बचाने तो पायलट हथियाने को रहे तरस

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में उठे कांग्रेस सरकार के सियासी संकट के बाद अब बीजेपी लगात्तार हमलावर होती नजर आ रहीं है। आज बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने जनता पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित किया है। इस दौरान घनश्याम तिवारी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा राजस्थान में चौकुटी स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए तड़प रहे है, तो वहीं सचिन पायलट मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए तरस रहे हैं। दूसरी और प्रदेश की जनता तिरस्कृत हो रही है। 

कोटा एसीबी के ट्रैप जाल में फंसा दरोगा, तालेड़ा थाने के एएसआई को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आलाकमान प्रदेश की सरकार को प्रताड़ित करने में लगा है, पिछले दिनों हुई घटना के बाद राजस्थान में कांग्रेस का प्रभाव खत्म हो गया है। राजस्थान में इस तरह की घटनाएं घट रही है जिनकी कभी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। प्रदेश में लगातार पुजारी एक के बाद एक आत्मदाह कर रहे हैं, भू माफिया मिलकर मंदिर की जमीन को हड़पना चाहते हैं, लेकिन सरकार इस और कुछ भी ध्यान नहीं दे रही है। इसी के साथ उदयपुर की घटना सिर तन से जुदा के बाद राजस्थान से कानून और व्यवस्था की स्थिति जुदा हो गई। राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की चीज बची नहीं है, राजस्थान में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। चोरी और दुष्कर्म के केस भी बढ़ रहे हैं, पूरे प्रदेश में अराजकता का स्थिति पैदा हो गई है। 

पंकज मितल बने राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, आज 40वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

01

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने अपराध के आंकड़े के गिनाते हुए कहा राजस्थान में महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह अब नहीं है, प्रदेश में रोजाना 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बोलते हैं राजस्थान में झूठे मामले दर्ज हो रहे हैं, कोई दूसरी और कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में कहते हैं कि यहां मर्द ज्यादा है। अगर मुख्यमंत्री ही रेप की घटनाओं को झूठा बोलेंगे तो प्रदेश की स्थिति और अधिक बिगड़ जाएगी। कांग्रेस के मंत्री विधायकों की शह पर खनन माफिया फल फूल रहा है। विधायक,मंत्री और अफसर के संरक्षक में खनन माफिया पूरे प्रदेश में फैल गया है। राजस्थान में संवैधानिक संकट है, विधानसभा अध्यक्ष भी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं।