Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, आए दिन हो रही फायरिंग की घटना

 
Rajasthan Politics:  बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, आए दिन हो रही फायरिंग की घटना

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले सीकर में हुई गैगवार की घटना के चलते प्रदेश में बवाल मच गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ में दिनदहाडे गोली मारकर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद बीजेपी एक बार फिर गहलोत सरकार पर हमलावर होती नजर आई है। सीकर में हुई फायरिंग की घटना पर बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। रामलाल शर्मा ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजस्थान में आज हालत ऐसे बना दिए गए है कि कोई यहां आना नहीं चाहता है। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आए दिन फायरिंग और किडनैप की घटनाएं हो रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की जा रही है और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। बदमाश दिनदहाडे फायरिंग कर लोगों पर गोलिया चला रहें है।

श्रीगंगानगर में सिचाई पानी विवाद पर चली गोलिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

01

रामलाल शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान की परिस्थितियां और भी बिगड़ेगी। अब देखना है कि 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्या निर्णय लेता है। मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक के दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते आ रहे हैं। बीजेपी  ने भी कहा था कि अगर मुख्यमंत्री के पास कोई सबूत है, तो कार्रवाई क्यों नहीं करते। यह केवल सत्ता में बने रहने का काम कर रहे हैं।  रामलाल शर्मा ने कहा कि पिछले 4 साल से कांग्रेस के नेताओं में चल रही प्रतिस्पर्धा से साफ हो गया है कि मुखियाजी की कुर्सी संकट में है। कांग्रेस के नेताओं की प्रतिस्पर्धा के कारण जनता आज दुखी और पीड़ित हैं। जनता मन बना चुकी है कि आने वाले समय में कांग्रेस को उखाड़ फेंका जाएगा।

सीकर में शूटआउट के चलते भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हो सकती है सख्ती, सीएम गहलोत ने डीजीपी उमेश मिश्रा से मांगी रिपोर्ट

01

कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई के बीच जनता का जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है। पर्यटन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके राजस्थान में आज हालत ऐसे बना दिए गए है कि कोई यहां आना नहीं चाहता है। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आए दिन फायरिंग और किडनैप की घटनाएं हो रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

01

बता दे कि गैंगवार की घटना के चलते सीकर में हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या दी गई है। यह घटना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ में हुई है। इस हत्याकांड के बाद से प्रदेश में बवाल मचना शुरु हो गया है। परिवार ने राजू ठेहट की बॉडी लेने से इंकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर माहौल खराब होना शुरु हो गया है। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने भी डीजीपी उमेश मिश्रा से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।