Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: राजस्थान पुलिस का आज स्थापना दिवस, सीएम गहलोत ने पुलिस कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित

 
Rajasthan Breaking News: राजस्थान पुलिस का आज स्थापना दिवस, सीएम गहलोत ने पुलिस कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज राजस्थान पुलिस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डीजीपी एमएल लाठर ने आरपीए में परेड का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया है। आरपीए में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि परेड बहुत शानदार थी।

झुंझुनूं के बुहाना इलाके में देह व्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने बोगस ग्राहक भेज कर किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

01

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने खेल बजट को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ करने का ऐलान किया है। उत्सव फंड को 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने का ऐलान किया है। डीजीपी एमएल लाठर ने यह दोनों मांग रखी थी। अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड में ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने पर एक मुश्त 50 लाख हमने दिए। मेरा मानना है कि किसी भी कर्मचारी का प्रमोशन समय पर मिले, जो मांगा पुलिस विभाग ने वो हमने पूरा करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस दबाव में काम नहीं करे। किसी भी बड़े से बड़े आदमी की सिफारिश पर गलत काम नहीं किया जाए। करौली के बाद प्रदेशभर में धार्मिक उत्सव शांति से मनाए गए। डीजीपी,एसीएस होम, मुख्य सचिव ने इसके लिए अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिए हमने कई कदम उठाए। 500 पुलिस मोबाइल यूनिट गठन किया गया है। सभी संस्थानों के बाहर सीसीटीवी अनिवार्य किया जा रहा है। इन कैमरों को अभय कमांड से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की हमने बजट में घोषणा की है।

दौसा अस्पताल के लेबररूम में अवैध वसूली का मामला, चिकित्सा विभाग के आदेश पर तीन कर्मचारियों हटाया

02

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड में राजस्थान पुलिस ने शानदार काम किया है। लॉकडाउन में राजस्थान पुलिस ने घर घर खाना और दवाइयां पहुंचाई। ये पुलिस का मानवीय चेहरा है। पुलिस ने महिला अपराधों में त्वरित अनुसंधान किया है। परिवादी को न्याय दिलाने के लिए हमने एफआईआर को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आमजन में विश्वास अपराधियों में भय को पुलिस ने साकार किया है। कमजोर वर्गों की सेवा और नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस निभा रही है। अपराध, सांप्रदायिक तनाव, रोकने में पुलिस का काम बेहतर किया है। करौली में कांस्टेबल ने अपनी जान की बाजी लगाकर 4 लोगों की जान बचाई है। सरकार ने उसे प्रमोट करने का फैसला लिया है।