Rajasthan Breaking News: जयपुर में जवाहर कला केंद्र का आज 29वां स्थापना दिवस, मंत्री बीडी कल्ला ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज राजधानी जयपुर में जेकेके यानि जवाहर कला केंद्र का 29वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मनाया जायेंगा, जिसके तहत कई कलात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा आज सुबह 10 बजे जेकेके में इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति की प्रमुख सचिव तथा जेकेके की महानिदेशक श्रीमती गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद रहीं है।
प्रशासन शहरों के संग अभियान को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाया, 1 मई से दोबारा शुरू किया जायेंगा अभियान

जेकेके के उद्घाटन समारोह के प्रथम दिन आज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक डोम एरिया में डूडल वॉल एक्टिविटी आयोजित की जाएगी और यह सभी के लिए ओपन होगा। डोम एरिया में सुबह 10 बजे टाबर बाल बसेरा, जयपुर की ओर से राज कुमार द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक 'चलो हाथ धोते है' प्रस्तुत किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक पारिजात 1 व 2, अलंकार, सुकृति और सुदर्शन गैलरी में 3 दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इसी प्रकार ग्राफिक स्टूडियो 1 व 2 में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक 3 दिवसीय पोर्ट्रेट व मोलेला पॉटरी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। रंगायन में सुबह 11 बजे जेकेके की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके बाद सुबह 11.05 बजे रंगायन में विहान सोशियो कल्चरल वेलबीइंग सोसाइटी, भोपाल द्वारा बच्चों के नाटक ‘तोतों चान' का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन सौरभ अनंत द्वारा किया गया है।
जोधपुर में जेपी हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, 14 दमकले कर रहीं आग बुझाने का प्रयास

आज शाम 5.30 बजे इंडियन कॉफी हाउस एरिया में ओपन माइक पोएट्री का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे मध्यवर्ती में इंडियन आइडल फेम और मुंबई के बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान मांगणियार द्वारा लोक फ्यूजन प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के अंतिम दिन 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे डोम एरिया में डूडल वॉल एक्टिविटी आयोजित की जाएगी। सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक पारिजात 1 व 2, अलंकार, सुकृति एवं सुदर्शन गैलरी में पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इसी प्रकार ग्राफिक स्टूडियो 1 व 2 में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक पोर्ट्रेट व मोलेला पॉटरी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा।
