Rajasthan Breaking News: अल्बर्ट हॉल पहुंची कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा, सीएम गहलोत और डोटासरा हुए शामिल
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। जहां पर गुजरात के साबरमती आश्रम से 6 अप्रैल को शुरू हुई कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा गुजरात और राजस्थान के कई जिलों से होते हुए सोमवार रात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची है और कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी आज जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक पदयात्रा निकाली है।
जयपुर में #आज़ादी_गौरव_यात्रा
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) May 17, 2022
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री @GovindDotasra , पार्टी पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों एवं सेवादल के सिपाहियों ने सत्य और अहिंसा के लिए तिरंगा मार्च निकाला।@INCIndia @CongressSevadal pic.twitter.com/nIBQ5Qx1fh
गांधी सर्किल से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई है। इस पदयात्रा में सीएम गहलोत, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, सहित विभिन्न बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और कई विधायक भी पदयात्रा में शामिल हुए है।
जयपुर में #आज़ादी_गौरव_यात्रा pic.twitter.com/x98xbTXYMQ
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) May 17, 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा अल्बर्ट हॉल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष जाकर संपन्न हुई। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और सेवादल कार्यकर्ताओं ने रामनिवास बाग स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीधे अल्बर्ट हॉल पहुंचकर पदयात्रा में शामिल हुए है। इससे पहले कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सुबह 8 बजे गांधी सर्किल पर गांधी प्रतिमा के समक्ष रामधुनी की और महात्मा गांधी के प्रिय भजन भी गाए, साथ ही ध्वज वंदना भी की गई है।
