Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: एपीआरओ भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट इस आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

 
Rajasthan Breaking News: एपीआरओ भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट इस आधिकारिक वेबसाइट देखे

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि एपीआरओ यानि सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दे कि बोर्ड ने महज 19 दिन में एपीआरओ भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। यह परिणाम केवल 19 दिन में जारी किया गया है। एपीआरओ भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को आयोजित हुई थी और 13 मई को इसके परिणाम की घोषणा कर दी गई है। 

जालोर में एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, उप-पंजीयक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


राजस्थान में करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी के 76 पदों पर भर्ती निकाली थी। अब जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष हरीप्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि परीक्षा के लिए करीब 156 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। जिनको जल्द ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेंगा।

कांग्रेस चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा बयान, पार्टी के सहयोग का कर्ज उतारने का आया समय

01

गत माह 24 अप्रैल 2022 को 76 पदों पर एपीआरओ सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी।बोर्ड ने 24 नवम्बर 2021 को इस भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाला था और 24 जनवरी 2022 एपीआरओ भर्ती परीक्षा-2021 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। 2 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। जिसमें सामान्य- पुरुष 76.02% ,महिला 74.43 %, विधवा 58.47 % वहीं, ईडब्ल्यूएस- पुरुष 71.92% ,महिला 71.92% एससी- पुरुष 64.32% ,महिला 64.32%, डब्ल्यूडी 31.87%, डीवी 56.72% एसटी पुरुष 65.78%, महिला 65.78% ओबीसी- पुरुष 73.39%, महिला 71.92% , डब्ल्यूडी 30.70% एमबीसी- पुरुष 65.20% रखी गई है।