Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत को मिले स्मृति चिन्हों को किया जायेंगा नीलाम, इससे एकत्रित राशि होंगी जन सेवा कार्यो पर खर्च

 
Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत को मिले स्मृति चिन्हों को किया जायेंगा नीलाम, इससे एकत्रित राशि होंगी जन सेवा कार्यो पर खर्च

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि सीएम गहलोत को विभिन्न आयोजनों में मिले स्मृति चिन्हों को जल्द ही नीलाम किया जाने वाला है और इससे एकत्रित राशि को जन सेवा के कार्यों पर खर्च किया जायेंगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास पर एक वेबपोर्टल सेवा  की लॉन्चिंग की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वेबसाइट का शुभारंभ किया है। ऐसे में अब जल्द सीएम गहलोत को मिले स्मृति चिंहों को नीलाम किया जाने वाला है।

जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में महिला की हत्या, पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

01

भारत सेवा संस्थान द्वारा यह वेबसाइट तैयार की गई है। इस पर 25 अप्रैल के आसपास ऑनलाइन नीलामी शुरू होगी। वहीं, 3 मई को एक ऑफलाइन नीलामी कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री निवास पर इस बेवसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई मंत्री, विधायक, बोर्ड, निगम, आयोगों के अध्यक्ष और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग मौजूद रहे है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब वह एनएसयूआई में थे और दिल्ली जाता थे, तब उन्होने इंदिरा गांधी को ऐसा करते देखा था। वहीं, से यह आइडिया आया है। राजस्थान की परम्परा और भावना है कि हम संकट के समय में पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि यह एक पावन मुहिम है और उम्मीद है कि इसमें लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्ज से परेशान जालोर में व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किए कई बड़े खुलासे

02

सीएम गहलोत ने बताया है कि उड़ीसा में तूफान के वक्त उस जमाने में स्मृति चिंहों को नीलाम कर 15 करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए थे। इतने लोगों के स्मृति चिन्ह आते है उनको एक जगह रखना आसान काम नहीं है। जब मैंने पहली बार देखा इतने सारे आइटम हैं तो मैं चकित रह गया। कई बार सरकार चली जाती है फिर इतने सब आइटमों को शिफ्ट करना भी मुमकिन नहीं होता है। इसलिए इन स्मृति चिंहों को नीलाम करने को फैसला किया गया है। इससे मिलने वाली राशि को लन सेवा के कार्यों पर खर्च किया जायेंगा।