Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: ग्रेटर निगम के आयुक्त का पदभार महेंद्र सोनी ने संभाला, आज शहर का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा

 
Rajasthan Breaking News: ग्रेटर निगम के आयुक्त का पदभार महेंद्र सोनी ने संभाला, आज शहर का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। जहां नगर निगम ग्रेटर आयुक्त के पद पर महेन्द्र सोनी ने पदभार संभाल लिया हैं और आज उन्होने ग्रेटर निगम का दौरा करने के साथ शहर भर में चल रहें विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया है। ग्रेटर निगम के नव नियुक्त आयुक्त महेंद्र सोनी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बैठाने के मामले में अलग बयान दिया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच खींचतान पर कहा कि नगर निगम भी लोकतंत्र का मंदिर है। इस तरह का घटनाक्रम पहली बार नहीं है।

ब्यावर में दो नवजात की मौत का मामला, पीएमओ पर गिरी गाज में नर्सिंग स्टाफ को किया गया संस्पेंड

01

जयपुर शहर का जायजा लेने के से पहले नव नियुक्त ग्रेटर निगम के आयुक्त महेंद्र सोनी ने कहा कि विधायिका विधानसभा में भी ऐसा होता हैं। किन्ही कारणों से कुछ घटनाक्रम हो सकते हैं, लेकिन किसी भी पूर्वाग्रहण से वशीभूत होकर कुछ नहीं किया जाएगा। कोई भी काम गुणवत्ता अैर मेरिट के आधार पर होगा। सबका मकसद जनता के काम को करना है। उन्होने आज ग्रेटर निगम कार्यालय के साथ शहर भर में दौरा कर चल रहें विकास कार्यों का निरीक्षण किया है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपना काम ठीक ढंग से करें और जन प्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बिठा कर काम करें।

मिशन 2023 की प्रदेश में अब बिछने लगी बिसात, कांग्रेस राजस्थान में करेंगी चिंतन शिविर आयोजित

02

शहर का दौरा करते हुए ग्रेटर आयुक्त महेंद्र सोनी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में जनता को ज्यादा से ज्यादा पट्टे दिए जाएंगे। सफाई का काम भी पूरी प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। साथ ही राजस्व के सॉर्स भी बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों की हडताल के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के आने पर कहा की ऐसी नौबत नहीं आएगी की कामकाज ठप्प रहेगा। सभी को बैठाकर बातचीत की जाएगी। आपको बता दे कि पूर्व आयुक्त यज्ञमित्र देव सिंह और सौम्या गुर्जर के बीच बढ़े विवाद के चलते ग्रेटर निगम का काम पिछले 14 माह से ठप्प पड़ा है।