Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: मिशन 2023 की प्रदेश में अब बिछने लगी बिसात, कांग्रेस राजस्थान में करेंगी चिंतन शिविर आयोजित

 
Rajasthan Assembly Election 2023: मिशन 2023 की प्रदेश में अब बिछने लगी बिसात,  कांग्रेस राजस्थान में करेंगे चिंतन शिविर आयोजित

जयपुर न्यूज डेस्क। राज्य की कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी में जुटी गई है और इसके लिए अब प्रदेश में रणनीतिक बिसात भी बिछाई जानी शुरू की जा चुकी है। जिसके चलते राजस्थान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चिंतन शिविर आयोजित करना तय कर दिया है। अगले माह उदयपुर में चिंतन शिविर प्रस्तावित बताया जा रहा है। गांधी परिवार राजस्थान में ही चिंतन शिविर क्यों कर रहा इसके पीछे मकसद साफ है उत्तर भारत या यूं कहे हिंदी पट्टी में संदेश देना राजस्थान में फिर सरकार लाना और पड़ोसी राज्य गुजरात तक चुनावी संदेश पहुंचाना है। इसी के चलते आज सीएम अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर गए है और वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर वार्ता करेंगे।

पाली के देसूरी की नाल में बड़ी बस दुर्घटना, हादसे में 2 लोगों की मौत 50 से ज्यादा हुए घायल

01

राजस्थान से सटे राज्य गुजरात में चुनाव की आहट है और गुजरात के बिल्कुल समीप ही उदयपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय चिंतन शिविर अगले माह राज्य के उदयपुर में होने जा रहा है। जाहिर है चिंतन के जरिए संदेश पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के राज्य तक पहुंचाना है। पांच राज्यों में हार की वजह तलाशने और भविष्य की रणनीति को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत प्रमुख करीब 200 नेता चिंतन शिविर में शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस की कार्यसमिति भी आयोजित होगी। बहरहाल उत्तर भारत के कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान के मेवाड़ में चिंतन शिविर होने के पीछे कई सियासी तथ्य है। इस चिंत शिविर के जरिए आगामी 2023 के चुनावों को लेकर रणनीति तय की जायेंगी।

ब्यावर में दो नवजात की मौत का मामला, पीएमओ पर गिरी गाज में नर्सिंग स्टाफ को किया गया संस्पेंड

02

कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संदेश भेजा। तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से हार के कारण जानने की कोशिश की जाएगी। साथ ही कांग्रेस गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही अगले साल होने वाले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले के लिए गठबंधन की नई सियासत शुरू करने पर भी चर्चा हो सकेगी। इस शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और महासचिव भाग लेंगे। चिंतन शिविर में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद रह सकते हैं।