Rajasthan Breaking News: प्रदेश के जेल प्रहरियों ने किया आज से मेस का बहिष्कार, ग्रेड पे बढ़ाने की रखी मांग

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में जेल प्रहरियों ने आज से मेस का भोजन त्याग कर भूखे पेट काम करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश की कुल 105 जेलों के सभी प्रहरी, मुख्य प्रहरी भूख हड़ताल पर चले गए हैं। जेल प्रहरी अपनी ड्यूटी निभाते हुए मेस बहिष्कार कर रहे हैं। जेल प्रहरियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग रखी है और जब तक इसे स्वीकार नहीं किया जायेंगे वे मेस का बहिष्कार करेंगे।
बीकानेर में आज से कैमल फेस्टिवल का आगाज, कई राज्यों की झांकियों से सजेगा कार्निवल
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि महासंघ के नेतृत्व में यह भूख हड़ताल की गई है, क्योंकि 2017 का वेतन विसंगति समझौता राज्य सरकार ने लागू नहीं किया है। सरकार को बार-बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन अब तक समझौता लागू नहीं किया गया है। इसलिए मजबूर होकर यह कदम उठाया गया है। गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आंदोलन को समर्थन देते हुए बताया कि जब तक इनकी वेतन विसंगति का निवारण नहीं किया जाता है, तब तक मेस बहिष्कार जारी रहेगा। ये प्रहरी अपनी ड्यूटी पर रहते हुए अन्न का त्याग करेंगे।
बीकानेर में आज से कैमल फेस्टिवल का आगाज, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में
बता दें कि सरकार ने पुलिसकर्मियों कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल की ग्रेड-पे और जेल प्रहरी, मुख्य प्रहरी की ग्रेड-पे में अंतर कर रखा है। जेल प्रहरी चाहते हैं कि उनका ग्रेड-पे लेवल तीन से बढ़ाकर लेवल पांच की जाए। पुलिस में ग्रेड पांच चलती है। यह अंतर कई सालों से चला आ रहा है। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने भी चुनाव से पहले यह अंतर खत्म करने की बात कही थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी समान वेतनमान नहीं दिया गया। जेल कर्मियों ने वेतन समेत करीब सात मांगों को लेकर अनशन किया है। कुछ दिन पहले भी जेल प्रहरी और कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था।