Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: इंडिया स्टोन मार्ट - 2022 का जयपुर में आगाज, सीएम गहलोत ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

 
Rajasthan Breaking News:  इंडिया स्टोन मार्ट - 2022 का जयपुर में आगाज, सीएम गहलोत ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आई है। राजधानी जयपुर आज स्टोन मार्ट 2022 का आगाज किया है जिसका सीएम गहलोत ने उद्घाटन किया है। इस दौरान सीएम गहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि राजस्थान के स्टोन की आवश्यकता पूरे देश में महत्वपूर्ण है और इसी की डिमांड बढ़ी है। राम मंदिर के निर्माण में भी राजस्थान का स्टोन लगाया है। राजस्थान का स्टोन मार्ट हर बार चर्चाओं में रहता है। देश की कई खास इमारतों में राजस्थान का स्टोन लगा हुआ है। हालांकि अभी भी इस क्षेत्र में कई चुनौतिया बनी हुई है। इसके लिए सीएस को निर्देशित किया गया है कि इसका जल्द समाधान करें।

ग्रेटर मेयर पद के लिए मतदान शुरू, राजनीतिक दलों को क्राॅस वोटिंग का सता रहा ड़र

01


सीएम गहलोत ने बताया है कि स्टोन मार्ट के क्षेत्र राजस्थान देश में अन्य राज्यों की तुलना आगे बढ़ रहा है। राजस्थान में इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए इंवेस्ट करने वालों के लिए राजस्थान बेहत्तर क्षेत्र है। आज स्टोन मार्ट के क्षेत्र में कई एमओयू भी साइन किए जायेंगे। बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज  इंडिया स्टोनमार्ट 22  के 11वां संस्करण का उद्घाटन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन 10 से 13 नवंबर तक जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जयपुर एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया राजसिको चेयरमैन राजीव जैन सहित उद्यमी जगत की कई हस्तिया मौजूद रही है। प्रदेश के खनन, स्टोन और मिनरल्स सेक्टर के लिए अहम आयोजन माना जा रहा है। 

बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत

01

रीको के प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट 2022, स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी, जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 19 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश व विदेशों से लगभग 345 प्रदर्शक भाग लेंगे। गुजरात और ओडिशा के भी स्टेट पवेलियन होंगे। अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में तुर्की, ईरान और पुर्तगाल द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इटली और चीन से भी आयोजन में भागीदारी की पुष्टि की गई है। कुल 35 विदेशी प्रदर्शक इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले संस्करणों की तरह एक ही छत के नीचे प्राकृतिक पत्थरों, क्वार्ट्ज पत्थर के स्लैब, खनन और प्रोसेसिंग मशीनरी, हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी, उपकरण, उपभोग्य वस्तुओं का व्यापक प्रदर्शन भी होगा।